अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई – AfsarNama | अफसर नामा

चंदौली में तैनात पीसीएस दम्पति का विवाद पहुंचा पुलिस तक, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर FIR दर्ज कर विवेचना किया जारी, महिला पीसीएस अफसर है एक पूर्व मंत्री की भतीजी
#2019 बैच के दोनों अफसरों में एक प्रतापगढ़ की मूल निवासी पीसीएस अफसर दिव्या ओझा पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा की भतीजी हैं, जबकि दूसरे अफसर एसडीएम अनुपम मिश्रा प्रयागराज के मूल निवासी हैं.

अफसरनामा ब्यूरो

प्रतापगढ़ : वैसे तो दम्पतियों के बीच विवाद होना आज के समय में कोई नयी बात नहीं है, लेकिन यदि विवाद दम्पति के रूप में दो प्राशासनिक अफसरों के बीच का हो और एक का चाचा पूर्व मंत्री रहा हो तो यह महत्वपूर्ण हो जाता है. क्योंकि आज लोकतंत्र में अफसर हों या मंत्री सब जन समस्याओं के समाधान के लिए ही जाने जाते हैं, ऐसे में जब मामला खुद इन्हीं का हो और प्रकरण पुलिस और कोर्ट तक पहुँच गया हो तो इसकी चर्चा और सवाल होना लाजमी है.

फ़िलहाल इस प्रकरण में पीसीएस अफसर 2019 बैच दिव्या ओझा प्रतापगढ़ की मूल निवासी हैं और यह पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा की भतीजी हैं. जबकि एसडीएम अनुपम मिश्रा भी 2019 बैच के अफसर हैं और प्रयागराज के मूल निवासी हैं. और दोनों यूपी के चंदौली जिले में तैनात हैं.

एसडीएम दिव्या मिश्रा के पिता निशिकांत ओझा ने दामाद, सास, नंनद सहित 5 पर मुकदमा दर्ज कराया है. दहेज के लिए प्रताड़ित करने, स्त्री धन हड़पने, नपुंसक, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने जैसे गंभीर आरोप FIR में लगाए गए हैं. और इसके जवाब में अनुपम मिश्रा की मां शशि मिश्रा ने भी चंदौली के अलीनगर थाने में तहरीर दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बहू दिव्या ओझा और उनके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की है. सीओ प्रतापगढ़ के मुताबिक़ एसडीएम दिव्या ओझा के पिता की तहरीर पर उनके पति एसडीएम अनुपम मिश्रा और घरवालों पर दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज हुई है. जांच के बाद विधिक कार्रवाई होगी.

एसडीम दिव्या ओझा के पिता प्रतापगढ़ के शुकुलपुर दहिलामऊ के मूल निवासी निशाकांत ओझा ने अपनी तहरीर में गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि 1 दिसंबर 2020 में प्रयागराज के नैनी क्षेत्र के अनुपम मिश्रा से उनकी बेटी की शादी हुई थी. शादी के समय दहेज में 20 करोड़ रुपये की मांग की गई, जो बाद में 5 करोड़ तक कम हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद भी दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना की जा रही है, जिसमें 10 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर, 28 लाख नकद, 40 लाख के जेवरात और अन्य सामान दिए गए. साथ ही तहरीर में आगे कहा गया है कि दिव्या को शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, जान से मारने की कोशिश की गई, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी दी गई.

प्रकरण में सबसे गंभीर आरोप यह लगाया है कि अनुपम मिश्रा ने शादी से पहले अपनी स्थिति के बारे में झूठ बोला और वे जन्मजात नपुंसक हैं. मुकदमा अनुपम मिश्रा, उनके पिता प्रमोद मिश्रा, मां शशि मिश्रा तथा दो बहनों पूजा पांडेय और प्रीति पांडेय के खिलाफ दर्ज किया गया है.

दूसरी तरफ अनुपम मिश्रा की तरफ से मां शशि मिश्रा ने भी चंदौली के अलीनगर थाने में तहरीर दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बहू दिव्या ओझा और उनके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की है. फ़िलहाल दोनों पक्षों की शिकायत से मामला दोतरफा हो गया है.