Free songs
BREAKING
अयोध्या : 19 मार्च को राम मंदिर दर्शन के लिए जारी VIP पास सुबह 07 बजे से रत तक के किये गए रद्द, राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे और भव्य उत्सव कार्यक्रम के आयोजन के चलते लिया गया है यह निर्णय. श्रद्धालु सामान्य वयवस्था के तहत ही कर सकेंगे दर्शन. नवसंवत्सर पर मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी हुई तेज, 06 हजार अतिथि भी किये जायेंगे इसके लिए आमंत्रित.
लखनऊ : सीएम योगी ने शनिवार को सहारनपुर में शाकुम्भरी देवी पर्यटन कारीडोर के निर्माण और चैत्र नवरात्रि के मेले की तैयारियों व विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कारीडोर के निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए.
बदायूं : हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के सीबीजी प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के मामले में सीएम योगी सख्त, SIT जांच के दिए आदेश. बरेली कमिशनर होगे गठित SIT के अध्यक्ष, हत्या के बाद एसएसपी सीओ हटाए गए, अब प्लांट में बनायी गयी पुलिस चौकी. मृतकों के परिवारवालों ने बताया जिलाधिकारी को भी दोषी, मिली धमकी और परिजनों की मांग के बाद भी नहीं उपलब्ध करायी थी सुरक्षा. 12 मार्च को दोनों की गोली मारकर हुई थी हत्या, कुछ क्षत्रिय दबंगों पर लगे थे आरोप.
लखनऊ : एकदिन पहले राजधानी लखनऊ के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के राहुल गाँधी द्वारा मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग के बाद बसपा सुप्रीमों ने पूछा सवाल? बोलीं कांग्रेस अगर इतनी हितैषी होती तो बसपा कों बनाते कांशीराम? आज बसपा कांशीराम की श्रद्धांजलि सभा के जरिये करेगी अपना शक्ति प्रदर्शन.
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट की यूपी प्रशासन पर सख्त टिपण्णी, अगर अधिकारी कानून व्यवस्था को सुनिश्चित नहीं कर सकते तो इस्तीफ़ा दें या फिर तबादला करवा लें. हाईकोर्ट का यह फैसला संभल जिला प्रशासन के उस फैसले को लेकर आया जिसमें प्रशासन ने रमजान के महीने में मस्जिद में नमाजियों की संख्या कम करने को कहा था. इसके अलावा कोर्ट ने बदायूं स्थित मस्जिद में नमाज पढने पर रोक लगाने वाले प्रशासनिक आदेश को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि “निजी संपत्ति पर स्थित मस्जिद में नमाज पढने पर कोई प्रतिबन्ध नहीं है, यह मौलिक अधिकार में आता है.
AfsarNama | अफसर नामा खबरें सत्ता के गलियारों से …
Home
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
आवाजाही
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
About us
Loading...
Scroll To Top