Free songs
BREAKING
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में गैस की किल्लत, पर जायके की आंच देशी संशाधनों से अभी ज़िंदा है. लखनऊ के नेतराम, मधुरिमा, रत्तिलाल, लक्ष्मी पूड़ी भंडार, वेज कार्नर और रायल कैफे जैसे प्रतिष्ठान भट्ठी, कोयले और लकड़ी जैसे पारम्परिक तरीके से आग जलाकर बचा रहे अपना पारम्परिक प्रतिष्ठान. मेस, इफ्तारी का खाना अब चूल्हे पर हुआ निर्भर.
लखनऊ : यूपी में जल्द दिहाड़ी मजदूर और फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए बनेंगे किराए पर मिलने वाले आवास. आवास विभाग की तरफ से पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0) के तहत किफायती आवास के साथ किफायती किराया आवासों के लिए दिशा निर्देश जारी. प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद की तरफ से प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष, विनियमित क्षेत्र के नियंत्रक प्राधिकारी और आवास विकास परिषद के कमिश्नर को भेज दिया गया इससे सम्बंधित पत्र. इस योजना के तहत बनने वाले पक्के आवास को सस्ते किराये पर आवंटित किया जाएगा. विकास प्राधिकरणों समेत सरकारी संस्थाओं के अलावा पीपीपी मॉडल और निजी डिवेलपरों को भी योजना के तहत किफायती किराया आवास बनाना होगा. यूपी कैबिनेट से मार्च में इसकी राज्य-स्तरीय नीति मंजूरी मिल चुकी थी. अब इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. आवास विभाग के सूत्रों की मानें तो कामकाजी महिलाओं और स्टूडेंट्स को भी आवास किराए पर मिल सकेंगे. हर 2 साल में 8% तक किराए में बढ़ोतरी हो सकेगी.
लखनऊ : एसआई परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न को लेकर बीजेपी के ब्राहम्ण नेता रह-रह कर जागृति हो रहे और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. पार्टी के अन्य नेताओं के बाद अब उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने भी सीएम को लिखा पत्र, सख्त कार्यवाई की मांग. फ़िलहाल पहली पारी में 05 लाख लोगों ने परीक्षा छोड़ी तो दूसरे दिन भी 2.42 लाख लोग नहीं आये. इस लिखित परीक्षा के दौरान कई जिलों में फर्जी दस्तावेज, गलत पहचान और नक़ल के मामले सामने आये, पुलिस ने कुल 06 FIR दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत में लिया है
दिल्ली : इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू ने मौत की अफवाह के बीच सोशल मीडिया पर का काफी पीते हुए अप वीडियो शेयर किया. ईरान की चेतावनी इजरायली पीएम नेतान्याहू को ढूंढकर मारेंगे. होर्मुज दुश्मनों के लिए बंद, बाकियों के लिए खुला. भारत का टैंकर UAE के फुजैराह से 80800 टन कच्छा तेल लेकर निकला. जारी जंग के बीच इरान की महिला फ़ुटबाल टीम की 03 और सदस्यों ने आस्ट्रेलिया छोड़ने का फैसला लिया. फार्मूला वन ने युद्ध के कारण बहरीन और सऊदी में अप्रैल में होने वाली रेस रद्द किया. इरान में हमले जारी अबतक 202 बच्चों और 223 महिलाओं की हुई मौत.
दिल्ली : पांच राज्यों असम,केरल,पांडिचेरी,तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 09 अप्रैल, 23 अप्रैल 23 व 29 अप्रैल को होंगे चुनाव, चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान. नतीजे 04 मई को आने हैं.
लखनऊ : PCS मदन सिंह गबरियाल पर हुआ हमला, 2002 बैच के साफ छवि के अफ़सर मदन सिंह गबरियाल फिलहाल ADM LA गाज़ियाबाद हैं, आपराधिक क़िस्म के व्यक्ति ने शाम को अचानक किया हमला, यशोदा हॉस्पिटल ICU में भर्ती है PCS अफ़सर, गंभीर हालत में लोगों ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया, घटना की खबर मिलते ही मौके पर जिले के आलाधिकारी पहुँचे, DM और एसएसपी ने घटना की कमान खुद सँभाली, PCS अफ़सर पर हुए हमले से PCS संगठन में भारी रोष.
2020-03-01
Scroll To Top