Thursday, October 8 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
3 weeks ago
3
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आयुर्वेद की फर्जी डिग्री धारक डाक्टरों की संख्या में हो सकती है वृद्धि, सत्यापन में कईयों की डिग्रियां मिलीं संदिग्ध. संबधित कालेजों से जानकारी लेने की कवायद जारी. साथ ही 41 लोगों के खिलाफ दर्ज केस में भी शिकंजा कसते हुए जांच किसी एजेंसी को सौंपने की तैयारी. यह फर्जी डिग्री का मामला हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रान्तों से जुड़ा है.
Rajesh Tiwari
3 weeks ago
7
लखनऊ : गोंडा मंडी परिषद् के पूर्व उपनिदेशक राम नरेश सोनकर आय से अधिक संपत्ति में फंसे, सतर्कता अधिष्ठान ने केस दर्ज कर जाँच रिपोर्ट शासन को भेजी. पूर्व उपनिदेशक की जाँच में उनकी कुल आय 6782681 रूपये जबकि मकान निर्माण, बैंक लेनदेन, निवेश सहित बाकी मदों में खर्च 11344108 रूपये रहा. 4561427 रूपये के अधिक खर्च का स्पष्टीकरण न मिलने पर उनके ऊपर यह केस दर्ज किया गया है.
Rajesh Tiwari
3 weeks ago
3
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजधानी लखनऊ के 02 बार मेयर रहे डॉ दिनेश शर्मा ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 14वें up राज्यपाल के रूप में शपथ लिया.
Rajesh Tiwari
3 weeks ago
3
चंदौली : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NRHM)के तहत चंदौली जिला अस्पताल में दवाओं की खरीद में हुए घोटाले में तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी समेत तीन को विशेष CBI कोर्ट ने सुनाई 5-5 साल की सजा और 1-1 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया. विशेष CBI कोर्ट के न्यायाधीश अवनीश कुमार पाण्डेय ने यह फैसला मंगलवार को तत्कालीन CMO विभूति प्रसाद, दवा सप्लायर सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय और उत्तर प्रदेश सहकारी संघ लिमिटेड के तत्कालीन प्रबंधक अनिल कुमार जायसवाल के खिलाफ दर्ज केस और दाखिल आरोप पत्र के बाद दिया.
Rajesh Tiwari
3 weeks ago
2
लखनऊ : यूपी में सितम्बर महीने में उपजे बिजली संकट के पीछे प्रबंधकीय कमी, बीते वर्ष सितंबर महीने में 30000 मेगावाट की खपत से नहीं लिया सबक. अफसरों के मुताबिक इसके लिए गीला कोयला जिम्मेदार.फ़िलहाल तकनीकी कारणों से 10 उत्पादन ईकाइयां बंद, 5340 मेगावाट उत्पादन घटा. उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की अनपरा यूनिट 07, घाटमपुर यूनिट 01 व 02, हरदुआगंज विस्तार यूनिट 01, जवाहरपुर यूनिट 02 बंद. इसी तरह रोजा, मेगा, हरदुआगंज ओबरा की अलग- अलग यूनिटें भी बंद. इसमें चार इकाइयां 17 सितंबर से पहले शुरू होने की संभावना है, जबकि छह 30 सितंबर तक शुरू होंगी. सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरटी फ्यूल मैनेजमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक अनपरा और एनटीपीसी की सिंगरौली में 10 दिन का ही कोयला बचा. हरदुआगंज, जवाहरपुर, ओबरा, पनकी, पारीछा, घाटमपुर, खुर्जा सहित अन्य इकाइयों में 20 दिन का कोयला है
Rajesh Tiwari
3 weeks ago
1
लखनऊ : नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 2013-14 से 2025-26 तक यूपी के श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जिलों को भेजे गए बजट, दवा और उपकरण खरीद का पूरा विवरण केन्द्रीय जाँच एजेंसी #ED को उत्तर प्रदेश का महानिदेशालय स्वास्थ्य देने में नाकाम. जब 01 जिले बस्ती में 2024 के मामले में #CMSDStore को हुई सप्लाई और अभिलेखों में किये गए #फर्जीहस्ताक्षर की जांच कमेटी में पुष्टि और #चीफफार्मासिस्ट #अजयमिश्र के दोषी पाए जाने के बाद भी आज 2.5 साल बाद भी कार्यवाही नहीं की जा सकी तो 04 जिलों के प्रकरण में कितना खेल होगा अंदाजा लगाया जा सकता है. ऐसे में विवरण उपलब्ध कैसे उपलब्ध कराया जाएगा, समझा जा सकता है. बताते चलें कि ED ने 15 जुलाई को स्वास्थ्य महानिदेशालय को PMLA के तहत पत्र भेजकर सभी सरकारी अस्पतालों के बजट, खर्च, दस्तावेज और उपयोग संबंधी जानकारी मांगी थी. UPMSCL से 2019-20 से अब तक के टेंडर, सफल फर्मों, बैंक गारंटी, घटिया दवाओ और खराब उपकरणों की सप्लाई पर हुई कार्रवाई व रकम का विवरण भी मांगा था. बैंक गारंटी फर्जीवाड़े के बाद जांच अहम मानी जा रही है, लेकिन दो महीने बाद भी अधिकांश जानकारी जुटाई नहीं गई. इससे खरीद प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठ रहे है.
Rajesh Tiwari
3 weeks ago
2
लखनऊ : 2013 बैच की यूपी कैडर आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा DOPT (कार्मिक मंत्रालय) ने किया स्वीकार. आईएएस दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए वीआरएस के लिए आवेदन किया था. इस बीच दिव्या मित्तल के राजनीति में आने की चर्चा भी खूब रही. गौरतलब है कि विगत 04 वर्षों में उत्तर प्रदेश में मोहम्मद मुस्तफा, आमोद कुमार, रिग्जियान सैफल, रेणुका कुमार, जूथिका पाटणकर, विकास गोठलवाल, विद्या भूषण, अभिषेक सिंह द्वारा वीआरएस लिया जा चुका है. जौनपुर जिले के मूल निवासी अभिषेक सिंह के भी राजनीति में आने की खूब चर्चा रही. फ़िलहाल वह सोशल मीडिया पर समाज सेवा करते देखे जा रहे हैं.
Rajesh Tiwari
3 weeks ago
3
लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल, नियमों की अनदेखी पर विशेष सचिव तलब. बहराइच के डिहवा खुर्द गांव को चहलर ग्राम पंचायत में शामिल करने का मामला. न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजिव शुक्ल की पीठ ने विशेष सचिव को 05 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का दिया निर्देश. साथ ही खंडपीठ ने अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव को राज्य सरकार का पक्ष रखने में मार्गदर्शन और हलफनामे का परीक्षण करने को कहा.
Rajesh Tiwari
3 weeks ago
3
लखनऊ: यूपी की बिजली कंपनियों में दलित अभियंताओं के खिलाफ भेदभावपूर्ण और उत्पीडनात्मक कार्रवाइयों की शिकायत को लेकर उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स असोसिएशन ने अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग से की शिकायत. कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पाच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत से मुलाकात कर दलित अभियंताओं को निशाना बनाकर कार्रवाई किये जाने का लगाया आरोप. रावत ने प्रकरण को गंभीर बताते हुए संवैधानिक कदम उठाने और मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया.
Rajesh Tiwari
3 weeks ago
1
लखनऊ : 13 वरिष्ठ प्रधानाचार्यों को मिला 7600 ग्रेड-पे….. समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों के 13 वरिष्ठ प्रधानाचार्यों को ग्रेड-पे 7600 का मिला लाभ. एटीएसओ लेक्चरर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया सीएम योगी आदित्यनाथ व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण का इसके लिए जताया आभार.
Next page
Back to top button
Close
Search for