Saturday, October 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
4 weeks ago
3
अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर हुआ मंथन. नवनियुक्त सीईओ के मुताबिक बैठक में आज हुआ एक दूसरे से परिचय व अन्य मुद्दों पर चर्चा भी हुई. सीईओ ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे प्रभु श्रीराम और रामभक्तों की सेवा करने का अवसर मिला. बैठक में राम मंदिर के नवनियुक्त सीईओ पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, महासचिव गोविंद देवगिरी, कोषाध्यक्ष महेश भागचंद, ट्रस्टी मदन मोहन पांडे सहित अकाउंटिंग व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
Rajesh Tiwari
4 weeks ago
1
लखनऊ : बसपा सुप्रीमों मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी में सभी पदों से मुक्त कर दिया. वर्ष 2017 में बुआ का हाथ पकड़कर सियासी मंच पर चढ़ने वाले भतीजे आकाश आनंद के अभी तक के सियासी अफसर में यह पहली बार नहीं हुआ है. इसके पहले भी वह राजनीतिक मंच से उतारे जा चुके हैं. फ़िलहाल मायावती ने बसपा की राजधानी लखनऊ में बुलाई गयी राष्ट्रीय बैठक में उन्हें अपरिपक्व बताते उनको और ज्यादा परिपक्व होने की जरुरत को बताया.
Rajesh Tiwari
4 weeks ago
1
लखनऊ : देश की राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर को सबसे ऊंची एलिवेटेड रोड जोकि जेवर एयरपोर्ट से दिल्ली तक का सफर आसान बनाएगी, जल्द मिलने वाली है. करीब साढ़े तीन सौ करोड़ की लागत वाली इस 2 किमी लंबी सड़क का निर्माण मैजेंटा मेट्रो लाइन के ऊपर से होगा. इससे दिल्ली-नोएडा से जेवर एयरपोर्ट तक के सफर में समय की बचत होगी. साथ ही ट्रैफिक दबाव को बेहतर ढंग से संभालने की योजना के तौर पर भी इसे देखा जा रहा है.
Rajesh Tiwari
4 weeks ago
2
मेरठ : सहारनपुर पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव का कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को गाडी में घुमाना बना चर्चा में. विगत कई माह से सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के तेवर सपा के प्रति सख्त थे. लेकिन बुधवार को सहारनुपर पहुंचे सपा मुखिया ने अपने मुस्लिम नेताओं को तवज्जो देनी शुरू कर दी. इसके जरिये अखिलेश यादव ने एक संदेश देने की कोशिश किया कि किसी के यानी इमरान मसूद के आरोप लगाने से कुछ नहीं होता.
Rajesh Tiwari
4 weeks ago
1
दिल्ली : वर्ष 2021 में 18,000 करोड़ रुपये में एयर इंडिया को सरकार से खरीदने वाली देश की अग्रणी कंपनी टाटा संस बोर्ड ने एयर इंडिया में 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के पूंजी निवेश की मंजूरी दिया. हालांकि इस मंजूरी के साथ कुछ शर्तें भी जोड़ी गयी हैं.
Rajesh Tiwari
July 28, 2026
6
लखनऊ : योगी सरकार ने 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के किये तबादले, तरुण गाबा लखनऊ के पुलिस कमिश्नर बने. अशोक मुथा को अग्निशमन सेवा का महानिदेशक बनाया गया. अमरेन्द्र कुमार सेंगर को पुलिस आयुक्त, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना मुख्यालय भेजे गए जबकि राम कुमार को लखनऊ रेंज से गोरखपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया. नवीन अरोरा को तकनीकी सेवाओं से वाराणसी जोन और पीयूष मोर्डिया वाराणसी जोन से प्रयागराज पुलिस आयुक्त बने. इसी तरह आईपीएस संजय गुप्ता पुलिस मुख्यालय से एडीजी, कानून-व्यवस्था, तरुण गाबा पुलिस आयुक्त, लखनऊ, धर्मेंद्र सिंह प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बने. इसके अलावा मोहित गुप्ता, विनीत कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, आनंद प्रकाश तिवारी, अरुण कुमार सिंह तथा आनंद कुमार सहित अन्य अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली.
Rajesh Tiwari
July 28, 2026
6
लखनऊ : भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नानक दीन भुर्जी की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत. लखनऊ के विधायक निवास की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की बात आयी सामने. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, बेटे उत्तम और पुरुषोत्तम सिविल अस्पताल पहुंचे. फ़िलहाल घटना के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में कुछ कहा जा सकेगा.
Rajesh Tiwari
July 27, 2026
3
लखनऊ : कांवड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार की तैयारी, चलाएगी अतिरिक्त बसें साथ ही 24 घंटे की निगरानी के लिए एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम. कांवड़ मार्ग पर स्थित बस स्टेशनों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय और बैठने की रहेगी उचित व्यवस्था. 30 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम.
Rajesh Tiwari
July 27, 2026
3
लखनऊ : बस्ती फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण में स्वास्थ्य मंत्रालय के जिम्मेदारों की बरस रही कृपा, कार्यवाही के बजाय क्लीनचिट देने की तैयारी. तत्कालीन CMO की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी के दोषी चीफ फार्मासिस्ट अजय मिश्र को बचाने में उतरा सिस्टम. CMO ने दिया क्लीन चिट तो अब अपर महानिदेशक ने नयी जांच कमेटी गठित कर लीपापोती का खेल किया शुरू. जबकि हस्ताक्षर प्रकरण में ही चीफ फार्मासिस्ट के साथ आरोपी वार्ड ब्वाय का किया गया था तबादला. और जुगलबंदी कायम रहे इसलिए फिर से वापस CMO बस्ती में किया गया तैनात.
Rajesh Tiwari
July 27, 2026
3
अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट के आदेश पर गठित SIT से जल्द ही बैठक कर जांच की रणनीति तय करेगी. शनिवार को सरकार गठित SIT में लखनऊ के आईजी किरण एस के साथ ही अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर का नाम शामिल किया है. जिसके बाद जांच के लंबित बिंदुओं पर तेजी से कार्रवाई होने की उम्मीद.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for