Thursday, September 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Rajesh Tiwari
Rajesh Tiwari
Website
Twitter
Rajesh Tiwari
July 14, 2026
0
दिल्ली : मध्यस्थता के जरिये नहीं सुलझेगा ज्ञानवापी, मथुरा व संभल विवाद, दोनों पक्षों का इनकार. सुप्रीम कोर्ट की पहल पर ज्ञानवापी मामले में वाराणसी जिला प्राशासन ने दोनों पक्षों को बुलाया. मामला संवेदनशील न्यायिक प्रक्रिया से ही समाधान.
Rajesh Tiwari
July 14, 2026
0
लखनऊ : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांगी SIT जांच की रिपोर्ट, केंद्र और राज्य को जारी किया नोटिस. कोर्ट ने यह नोटिस दान के धन के दुरुपयोग की स्वतंत्र जांच अथवा कोर्ट की निगरानी ककी जांच वाली याचिकाओं पर जवाब मांगने के लिए दिया है.
Rajesh Tiwari
July 13, 2026
3
अयोध्या : मंदिर प्रबंधन का काम देख रहे जिम्मेदारों ने किस कदर बरती सुरक्षा आदि को लेकर उदासीनता. सिंडिकेट बैंक से बर्खास्त होने के बाद कोर्ट से बहाली का आदेश ले पुनः नौकरी ज्वाइन कर और रिटायर हुआ सुभाष श्रीवास्तव बना राम मंदिर के चढ़ावे की रकम का गणना का प्रभारी. मिली जानकारी के अनुसार SIT ने भी मंदिर में रखे जाने वालों की चयन प्रक्रिया को काफी अहम माना है.
Rajesh Tiwari
July 13, 2026
4
लखनऊ : उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का सोमवार से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा. 41424 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पद पर परीक्षा (डीवी-पीएसटी) सभी जिलों में होगी आयोजित.
Rajesh Tiwari
July 13, 2026
3
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एकदिन में 35 करोड़ से ज्यादा का वृक्षारोपण कर योगी सरकार ने बनाया रिकार्ड, दूसरी तरफ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते ही इसे वृक्षारोपण नहीं भ्रष्टारोपण करार दिया. बताते चलें कि वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत रविवार 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में शाम 6:12 बजे तक 35,27,89,926 पौधरोपण कर योगी सरकार ने अपने तय लक्ष्य 35 करोड़ वृक्षारोपण के को भी पार कर लिया.
Rajesh Tiwari
July 13, 2026
4
लखनऊ : काली कमाई का रिकार्ड बनाने वाले एआरटीओ ललित कुमार अब ED के निशाने पर, दर्ज होगा मणि लांड्रिंग का केस. विगत दिनों ARTO के घर हुए विजिलेंस के छापे में 1.62 करोड़ कैश, 13kg सोना , 09kg चांदी सहित हीरे के भी आभूषण मिले थे. ED अब इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर ललित कुमार की संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी में है.
Rajesh Tiwari
July 13, 2026
3
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार में देर रात 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों में बदलाव किये. रविवार की देर रात जारी इन तबादलों में पुष्पेंद्र पटेल को एसडीएम अम्बेडकर नगर तो सुरभि शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत, वहीँ प्रतिभा मिश्रा उपजिलाधिकारी कानपुर देहात, शुभम यादव को उपजिलाधिकारी बुलन्दशहर, गोपाल शर्मा को उपजिलाधिकारी बरेली, लवलीत कौर को ओएसडी ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी के पद पर तैनाती दी गई.इसी तरह मिथलेश कुमार तिवारी को एसडीएम मैनपुरी, देवेंद्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी झांसी, अजेंद्र सिंह को एसडीएम उन्नाव और प्रज्ञा पांडेय को एसडीएम बाराबंकी बनाया गया.
Rajesh Tiwari
July 13, 2026
1
अयोध्या : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच में दोषी पाए जाने के बाद FIR से बचने के लिए अनिल मिश्रा नागपुर-दिल्ली की कर रहे परिक्रमा, मंदिर आने पर लगी है पाबंदी. इस्तीफा स्वीकार होने के बाद से बना रखी है मंदिर से दूरी, और सार्वजनिक बयानों से भी है किनारा. ट्रस्टी व वर्तमान अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन की तहरीर पर आठ आरोपी नामजद बाकी अन्य अज्ञात थे. पुलिस द्वारा अभी तक किसी अज्ञात का नाम शामिल नहीं किया गया. एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को दोषी बनाया गया था.
Rajesh Tiwari
July 13, 2026
2
लखनऊ : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन, 3600 करोड़ रुपये से तैयार इस एक्सप्रेसवे पर चार बड़े पुल, 25 छोटे पुल, चार फ्लाईओवर, 11 पैदल अंडरपास और हल्के वाहनों के लिए 13 अंडरपास बनाए गए हैं. 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे वाहन, लखनऊ के साथ-साथ सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुलतानपुर से भी कानपुर पहुंचना ह्होगा आसान.
Rajesh Tiwari
June 27, 2026
4
लखनऊ : अयोध्या भगवान् राम के मंदिर में चढ़ावा चोरी पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बयान, कहा कि चंदा चोरी करने वाले गजनवी की तरह काले अक्षरों में दर्ज होंगे. CCTV का नाम चढ़ावा-चोरी टीवी हुआ. उन्होंने महमूद गजनवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने 17 बार लूटा, वे सैकड़ों साल से इतिहास में बदनाम हैं. जिन्होंने केवल 40 दिन में 70 बार लूटा, वे तो इतिहास में इस महापाप के लिए सात जन्मों के लिए काले अक्षरों में दर्ज हो जाएंगे.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for