रायबरेली : जन्माष्टमी पर खरीदारी करने जाते समय रास्ते में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के रिश्तेदारों को दबंगों ने गाडी में तोड़फोड़ कर पीटा. जन्माष्टमी की खरीददारी करने जा रहे चाचा भतीजे को मारपीट में गंभीर चोटें आई. मिली जनकारी के अनुसार रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र के पिछवारा गांव के सिंहापुर मोड़ के पास उन पर हमला हुआ. पुलिस के आने से पहले हमलावर हुए फरार. जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनीरामपुर निवासी प्रफुल्ल सिंह, कुनाल सिंह और जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के पूरे कछवाह निवासी किशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button