Saturday, May 2 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 18, 2026
1
मुस्लिम विरोधी टिप्पणी करने वाले डीआईजी बस्ती यूपी कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अफसर संजीव त्यागी पर सुप्रीम हंटर, वायस सैम्पल देने के दिए निर्देश. याचिकाकर्ता इस्लामुद्दीन अंसारी ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्यवाही को दिया था चुनौती. जिसमें उनपर आडिओ क्लिप के जरिये आफ्वाह फैलाने के आरोप में हुआ था मुकदमा दर्ज. जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2025 में उनके खिलाफ कार्यवाही रद्द कर आडियो क्लिप की सत्यता की जांच के दिए थे निर्देश.
Rajesh Tiwari
February 16, 2026
0
लखनऊ : विधानसभा के चालू बजट सत्र में बजट पर चर्चा की आज से होगी शुरुआत, विपक्ष के हंगामे के आसार. 12 फरवरी को 9.12 लाख करोड़ रुपये का पेश हुआ था बजट. एसआईआर में नोटिस के बहाने अपने समर्थक मतदाताओं को परेशान करने का मुद्दा बनाएगी सपा. उधर कांग्रेस भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में और किसान उत्पीड़न को लेकर 17 को करेगी विधानसभा का घेराव. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी द्वारा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरनंद के चयन पर सवाल उठाने को सनातन का बल्कि इस देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का बताया अपमान.
Rajesh Tiwari
February 16, 2026
0
लखनऊ : यूपी बोर्ड की कॉपियों के डिजिटल मूल्यांकन का काम फ़िलहाल संभव नहीं, अपूर्ण रही तैयारी. हर साल 50 लाख से ज्यादा छात्र होते हैं परीक्षा में सम्मलित. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एक जिले से होना था शुरू. लेकिन उच्च स्तर पर नहीं बनी सहमति, आगे किया जाएगा प्रभावी.
Rajesh Tiwari
February 16, 2026
1
लखनऊ : इसरो के सहयोग से यूपी के सरकारी स्कूल के बच्चे अब ग्रहण करेंगे अंतरिक्ष, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक का ज्ञान. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) महोबा जिला प्रशासन के सहयोग से एक साथ 40 सरकारी विद्यालयों में करेगा स्पेस लैब का शुभारंभ. सरकारी स्कूलों में AI, रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई.
Rajesh Tiwari
February 16, 2026
1
लखनऊ : कोडीन कफ सिरप मामले में बर्खास्त सिपाही आलोक की संपत्तियां नहीं हो सकी हैं जब्त, चर्चा में पुलिस अफसरों से नजदीकी बड़ी वजह. अलोक कि संपत्तियों की जब्ती में नाकाम SIT और ED सवालों के घेरे में.
Rajesh Tiwari
February 16, 2026
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मौसम में होली के पहले बदलाव संभव, मंगलवार से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगरा सहित उसके आसपास के जिलों के आलावा बुंदेलखंड क्षेत्र में हल्की वर्षा के आसार. फिलहाल ठंड का प्रभाव और कम होगा, जबकि दिन में गर्माहट बढ़ती रहेगी.
Rajesh Tiwari
February 16, 2026
0
लखनऊ : बसपा, कांग्रेस छोड़ समाजवादी हुए नसीमुद्दीन, कभी सपा के आजम के करते थे विरोध. बसपा सरकार में कई विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अपने समर्थकों समेत सपा में हुए शामिल. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कराया पार्टी में शामिल. इसके पहले उनके बसपा और चन्द्र शेखर रावण की आजाद समाज पार्टी में शामिल होने की रही खबर.
Rajesh Tiwari
January 10, 2026
0
दिल्ली : दिन में चार से पांच कप से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक. चाय में पाए जाने वाले कैफीन और टैनिन थोड़ी मात्रा में फायदेमंद जबकि ज्यादा होने पर पेट, दिल और नींद पर डालते हैं बुरा असर. हार्वर्ड हेल्थ और मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा चाय पेट में गैस, एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ाती है जबकि चाय में पाए जाने वाले टेनिन से होती है आयरन की कमी, जिससे बढ़ता है एनीमिया का खतरा.
Rajesh Tiwari
January 10, 2026
0
दिल्ली : दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड. रविवार को कोहरे के साथ शीतलहर जैसी स्थिति के मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी. शनिवार को ठंड ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ा, जब न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंच गया.
Rajesh Tiwari
January 10, 2026
3
वाराणसी : काशी में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने के दृष्टिगत महाशिवरात्रि पर दो दिन के लिए विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की ऑनलाइन बुकिंग कैंसिल. माघ मेले का पलट प्रवाह काशी में लगातार बना हुआ है. श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में शुक्रवार को ढाई लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा का दर्शन और पूजन कर लिया. 15 और 16 फरवरी को किसी तरह की कोई बुकिंग नहीं होगी. इन तिथियों के लिए जारी किए गए सभी ऑनलाइन टिकट रद्द माने जाएंगे.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for