Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
August 5, 2022
1
दिल्ली : कैबिनेट सचिव के रूप में आईएएस अफसर राजीव गाबा का कार्यकाल केंद्र सरकार ने 30 अगस्त, 2022 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया है. श्री गाबा 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
August 5, 2022
1
दिल्ली : आर0प्रसाद0 मीणा को भारत सरकार में अतिरिक्त महानिदेशक/अपर महानिदेशक के समकक्ष पदों पर रखने के लिए पैनल में रखा गया है. वह एक 1993 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
August 5, 2022
0
दिल्ली : के0 एन0 पाटिल, 2015 के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य के रूप में मई 2021 से पुष्टि की गई है।
Rajesh Tiwari
August 5, 2022
1
लखनऊ : जानकारों के मुताबिक 2006 बैच के आईएएस अफसरों को भारत सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर पैनल में शामिल किया गया है. अब यह अगले साल की शुरुआत में ही जगह लेगी.
Rajesh Tiwari
June 1, 2022
1
उत्तराखंड: प्रमोशन से उत्तराखंड कैडर के आईएएस बने यूपी के पीसीएस अफसर रामविलास यादव का नाम इन दिनों काफी चर्चा में, सपा सरकार में एलडीए के सचिव और मंडी में अपर सचिव पद पर रहने वाले रामविलास पहले तो यूपी छोड़ना नहीं चाहते थे लेकिन आईएएस बनने की बारी आई तो उत्तराखंड पहुंच गए और वहां भी समाज कल्याण विभाग में मजबूती से पैर जमा लिया. फिलहाल जानकारी के मुताबिक रामविलास यादव योगी सरकार के निशाने पर हैं और इनके मुख्तार अंसारी से रिश्ते तथा अकूत संपत्ति अर्जित करने की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि योगी सरकार की सिफारिश पर उत्तराखंड की धामी सरकार ने केस भी दर्ज कर लिया है. फिलहाल उत्तराखंड की सियासत व अफसरशाही में रामविलास यादव का नाम काफी चर्चा में है और जल्द ही किसी बड़ी कार्यवाही की बात कही जा रही है.
Rajesh Tiwari
May 19, 2022
0
दिल्ली : बिजनौर जिले के निवासी डॉ दिनेश चंद्र जिलाधिकारी बहराइच की नई पुस्तक “काल प्रेरणा” का विमोचन केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा दिल्ली स्थित केरल भवन में कल 20 मई को होगा। दिनेश चंद्र इससे पूर्व कानपुर देहात के डीएम और गाजियाबाद के नगर आयुक्त भी रह चुके है। कोरोना काल में अपने अनुभवों के आधार पर लिखी गई ये पुस्तक प्रदेश के अफसरों के लिए होगी प्रेरणादायक।
Rajesh Tiwari
May 5, 2022
1
राजस्थान : भीलवाड़ा में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक. राजस्थान में सांप्रदायिक तनाव ने जोधपुर के बाद अन्य जिलों में भी पांव पसारे.
Rajesh Tiwari
April 19, 2022
1
लखनऊ : सम्मानित होंगे उत्तर प्रदेश के IAS, प्रधानमंत्री के हाथों मिलेगा अवार्ड। 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे पर PM मोदी अफसरों को सम्मानित करेंगे। IAS अनिल ढींगरा को पीएम अवार्ड मिलेगा,मेरठ डीएम रहते कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया,MSME सेक्टर में देश में सर्वोच्च प्रदर्शन किया। IAS दीपक मीणा को भी पीएम अवार्ड मिलेगा,सिद्धार्थनगर डीएम रहते काला नमक की खेती को बढ़ावा देने पर मिला सम्मान। IAS नवनीत सिंह चहल (मथुरा डीएम)को भी पीएम अवार्ड मिलेगा,चंदौली DM रहते हुए काला चावल के खेती को बढ़ावा दिया था। IAS अरविंद चौहान , प्रयागराज मेला प्राधिकरण के मेला अधिकारी को मिलेगा पीएम द्वारा सम्मान, प्रयागराज कुंभ मेला आयोजन के लिए मिलेगा सम्मान।
Rajesh Tiwari
April 19, 2022
0
लखनऊ : हाफेड के एमडी हटाए गए. उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक विपणन संघ (हाफेड) के प्रबंध निदेशक अंजनी कुमार श्रीवास्तव को वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोप में शासन ने उनके पद से हटा दिया है. पिछले दिनों हाफेड के अध्यक्ष नवलेश प्रताप सिंह ने भी एमडी के अनियमितताओं की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी. शासन ने जांच के बाद मंगलवार को यह कार्रवाई की. हाफेड के प्रबंध निदेशक का पदभार फिलहाल उद्यान निदेशक को अतिरिक्त रूप में सौंपा गया है. उद्यान निदेशक डॉक्टर आरके तोमर ने मंगलवार की देर शाम हाफेड के एमडी का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया.
Rajesh Tiwari
April 14, 2022
0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के भेलुपुरा में गैस सिलेंडर फटने से मृत लोगों के परिजनों से संवेदना जताई। प्रशासन को राज्य आपदा निधि से 4-4 लाख रुपए राहत राशि देने का निर्देश दिया।
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for