Wednesday, October 28 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
July 1, 2024
1
लखनऊ : सीएम योगी राजस्थान स्थित कोटकासिम के लाडपुर में आयोजित संत समागम और प्रसिद्ध बाबा सोमनाथ मंदिर में आयोजित तृतीय आठमान के विशाल भंडारे में शामिल हुए और कहा कि हमारे सभी कार्यक्रम सनातन धर्म के आराध्य देवों, ऋषि-मुनियों, सिद्धों और संतों के प्रति समर्पित हैं. हमारा सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है. भारत मजबूत होगा तो सनातन धर्म भी मजबूत होगा. उन्होंने सम्मेलन में आए तिजारा के सभी भक्तजनों का अभिनंदन किया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव में महंत बालकनाथ को जीत दिलाई.
Rajesh Tiwari
July 1, 2024
0
लखनऊ : सीएम योगी के भरोसेमंद अफसर 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस मनोज कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह बने मुख्य सचिव, संभाला कार्यभार. उम्मीद की जा रही थी कि दुर्गा शंकर मिश्र को चौथा सेवा विस्तार मिल सकता है लेकिन कयासों को धता बताते हुए मनोज कुमार सिंह प्रदेश के नए मुख्य सचिव बने. मनोज कुमार सिंह ने इस पद के लिए 1987 बैच के अरुण सिंघल, लीना नंदन और 1988 बैच के रजनीश दुबे को सुपरसीड किया है. सीएम योगी का मनोज सिंह पर भरोसा ही है कि उनके पास कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहीं. मनोज कुमार सिंह के पास प्रशासनिक सेवा का एक लम्बा अनुभव है वह ललितपुर, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं. ग्राम विकास आयुक्त, मुरादाबाद के मंडल आयुक्त भी रहे हैं. इसके आलावा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण विभागों के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी उन्होंने बखूबी निभाई है साथ ही वह भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे हैं.
Rajesh Tiwari
June 27, 2024
3
लखनऊ : डीएम औरैया और कमिश्नर कानपुर की संस्तुति के बाद पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अभिषेक यादव सस्पेंड. चुनाव ड्यूटी और विभागीय कामकाज में लापरवाही का आरोप. सस्पेंड पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अभिषेक यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया गलत, डीएम पर बेवजह काम के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप.
Rajesh Tiwari
June 27, 2024
0
लखनऊ : योगी सरकार के 30 जून तक हर विभाग में आवश्यक तबादले करने के निर्देश का धीमा असर बेसिक शिक्षा विभाग में दिखाई दे रहा है और अभी तक तबादला नीति व निर्देश जारी नहीं किए गए हैं. इससे तबादले के इच्छुक अध्यापकों में निराशा और असंतोष है. हांलांकि बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा के शिक्षकों के तबादलों की व्यवस्था अन्य कर्मचारियों से थोड़ी अलग है इसलिए यह धीमी है.
Rajesh Tiwari
June 27, 2024
2
लखनऊ : हाईकोर्ट के आदेश से केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उत्तर प्रदेश राज्य कोटे के 23 आईएएस अधिकारियों के बैच आवंटन में बदलाव किया है. इन आईएएस अधिकारियों को पहले जो बैच आवंटित था अब उससे एक पहले का बैच आवंटित किया गया है. जिनमें 16 आईएएस अधिकारियों इंद्र विक्रम सिंह, हीरा लाल, राम यज्ञ मिश्र, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, फैसल आफताब, दीप चंद्र, अमर नाथ उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, श्रीश चंद्र वर्मा, सुशील कुमार मौर्य, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय और नरेंद्र प्रसाद पांडेय
का पूर्व में आवंटित 2010 बैच को अब 2009 किया गया है. इसके आलावा 07 आईएएस अफसरों श्याम बहादुर सिंह, पवन कुमार गंगवार, ब्रजेश कुमार, हरिकेश चौरसिया, महेंद्र सिंह, रविंद्र पाल सिंह और अनिल कुमार को पूर्व में आवंटित 2015 बैच को बदलकर 2014 बैच किया गया है.
Rajesh Tiwari
June 26, 2024
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी को हुए सियासी नुकसान में युवाओं की नाराजगी भी एक मुद्दा रही है. इसीलिए स्कॉलरशिप का लाभ हासिल करने वाले छात्रों के बीच सरकार की छवि को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है. योगी सरकार ने यूपी स्कॉलरशिप से छूटे छात्रों को आवेदन का एक और मौका देगी. 15 फरवरी के बाद घोषित परीक्षा रिजल्ट में सफल छात्र अब इस योजना का लाभ ले सकेंगे. समय से परीक्षा परिणाम न घोषित किए जाने या तकनीकी समस्याओं के चलते स्कॉलरशिप के लिए आवेदन न कर पाने वाले छात्रों को सरकार एक और मौका देने जा रही है और इसके आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा.
Rajesh Tiwari
June 26, 2024
0
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित अस्पताल लोहिया संस्थान में ऑनलाइन भुगतान में हुए फर्जीवाड़े पर बड़ी कार्रवाई, लोहिया संस्थान में मरीजों से ऑनलाइन जमा होने वाले शुल्क में फर्जीवाड़े के मामले में संस्थान की ओर से की गई 2 करोड़ रुपये की रिकवरी. जिस आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारी ऑनलाइन भुगतान में फर्जीवाड़े के आरोपी पाए गए थे उनसे हुई रिकवरी. बताते चलें कि संसथान में मरीज के इलाज के खर्च हेतु बनाई जाने वाली आईडी से लिंक बैंक एकाउन्ट में मरीज द्वारा जमा कराए जाने वाला पैसा संसथान के एकाउंट में नहीं पहुँचता था. संस्थान में चल रहा यह फर्जीवाड़ा संसथान के एकाउंट विभाग के एकाउंट मिलान में मार्च 2022 में पकड़ में आया था. इसमें जो नकद शुल्क जमा हो रहा था वो तो अकाउंट में जमा हो रहा था, लेकिन मरीजों की ओर से ऑनलाइन जमा किया जाने वाला शुल्क संस्थान के अकाउंट में ट्रांसफर ही नहीं होता था. संस्थान के अधिकारियों द्वारा बैंक से मिलान करने पर यह पकड में आया. इसमें संलिप्त कर्मचारी को नौकरी से निकालकर उनके खिलाफ एफआईआर कराई गयी थी.
Rajesh Tiwari
June 26, 2024
0
अयोध्या : अयोध्या में बुधवार को सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते एक बार फिर रामपथ धंस गया. सक्रिय प्रशासन ने आवागमन बंद कर मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया. बताते चलें कि शनिवार की रात को हुई बारिश से रिकाबगंज के आसपास कई जगहों पर रामपथ की सड़क बैठ गयी थी जिसको बाद में गिट्टी और बालू डालकर ठीक किया गया था.
Rajesh Tiwari
June 26, 2024
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को 12 जिलों के डीएम और सात जिलों के पुलिस कप्तान बदल दिए. लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आईएएस और आईपीएस अफसरों का यह बड़ा तबादला है. कानपुर के नगर आयुक्त शिवशरणप्पा को चित्रकूट का डीएम, स्टांप विभाग के विशेष सचिव रवीश गुप्ता को बस्ती डीएम, सर्वशिक्षा अभियान के निदेशक मधुसूदन हुल्गी को कौशांबी का डीएम, संभल जिले के डीएम रहे मनीष बंसल को वहां से हटाकर सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र पेन्सिया को संभल का, सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार को हाथरस का और ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मेघा रूपम को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया. वहीँ सीतापुर के जिलाधिकारी अनुज सिंह को मुरादाबाद का, तो चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आंनद को सीतापुर, बांदा की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल को लखीमपुर खीरी का जिलाधिकारी, और आयुष विभाग में विशेष सचिव नागेंद्र प्रताप को बांदा का डीएम बनाया गया.
Rajesh Tiwari
June 26, 2024
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने 28 मार्च 2005 को किये प्रावधान को किया पूरा. 1 अप्रैल 2005 या उसके बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के दायरे में लाने का प्रावधान कैबिनेट में पास. प्रदेश में 28 मार्च 2005 से पहले प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वालों को पुरानी पेंशन स्कीम का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा. यह राज्य सरकार के कार्मिक, शासन के नियंत्रण वाली स्वायत्तशासी संस्थाओं और शासन से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के कर्मियों व शिक्षकों पर लागू होगा.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for