Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
June 27, 2023
0
लखनऊ : देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की पुलिस को भाजपा की सरकार में कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक से ही काम चलाना पड़ रहा है, नहीं मिल पाया है पूर्णकालिक डीजीपी जबकि अभी तक 3 कार्यवाहक डीजीपी बनाये जा चुके हैं. लेकिन खबरों की मानें तो अब जुलाई में यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाती है तो वर्तमान डीजीपी को सेवा विस्तार मिल सकता है जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस को पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक मिल जाएगा. पूर्णकालिक डीजीपी के चयन का प्रस्ताव जल्द संघ लोक सेवा आयोग को भेजने की तैयारी बतायी जा रही है. बताते चलें कि प्रदेश सरकार के प्रस्ताव से यदि आयोग सहमत हो जाता है तो वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार को जनवरी के बाद सेवा विस्तार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. गौरतलब है कि पिछले साल डीजीपी मुकुल गोयल को हटाने के बाद राज्य सरकार ने आयोग को नए डीजीपी का चयन करने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन आयोग ने मुकुल गोयल को हटाने की वजह पूछने के साथ प्रस्ताव लौटा दिया था. इसके बाद सितंबर में इसकी दोबारा कवायद की गई लेकिन आयोग ने इसे खारिज कर दिया था.
Rajesh Tiwari
May 1, 2023
0
दिल्ली : दिवंगत कांग्रेसी नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पहुँचीं जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में, एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से आई हूं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के हमारे खिलाड़ी सड़क पर उतरे हैं. सोचिए कि अगर उन्हें इस तरीके का संघर्ष करना पड़ रहा है, तो एक आम आदमी की क्या हालत होगी? एक एफआईआर दर्ज करने में इतने दिन लगा दिए और अभी भी लग नहीं रहा है कि कुछ फास्ट ट्रैक पर हो रहा है, तो इनका समर्थन करना हम लोगों का फर्ज बनता है. हम लोगों के जरिये अगर आम जनता तक यह आवाज पहुंचती है तो आम लोगों को उनके साथ सड़क पर उतरना चाहिए.
Rajesh Tiwari
May 1, 2023
1
नई दिल्ली : समाजसेवी अन्ना हजारे आन्दोलन में ईमानदारी का दम भरने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने घर और उसके साजो सजावट को लेकर चर्चा में हैं. अब तक केजरीवाल के ‘महल’ को लेकर तमाम चौकाने वाले तथ्य सामने आ चुके हैं कि कैसे कोरोना जैसी महामारी के समय 45 करोड़ रुपये की रकम सीएम आवास पर पानी की तरह बहाई गई और केजरीवाल के घर को लाखों के पर्दे और करोड़ों के मार्बल से सजाया गया. अब इसी कड़ी में चैनल टाइम्स नाउ नवभारत ने सैटेलाइट इमेज के जरिये दावा किया है कि असलियत में पुराने सीएम आवास को पूरा का पूरा गिराकर नया सीएम आवास बनाया गया है. केजरीवाल के इस नए ‘महल’ में पुराने आवास जितना तो गार्डन है और इसमें पार्किंग के लिए दर्जनों गाड़ियां खड़ी करने की जगह है.
Rajesh Tiwari
May 1, 2023
0
नई दिल्ली : भारत के कई हिस्सों में अप्रैल के अंत और अब मई की शुरुआत में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और आईएमडी के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है. ऐसे में ठंडक के चलते मच्छर भी सक्रिय होंगे और डेंगू का खतरा बढ़ेगा. यह दावा बेंगलुरू में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के रिसर्चर्स का है जिन्होंने डेंगू वाले वायरस पर पिछले लगभग 6 दशक का कम्प्यूटिशनल विश्लेषण किया है और उसके बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं.
Rajesh Tiwari
December 20, 2022
0
लखनऊ : बढती ठण्ड और कुहरे के कारण हाल ही में कई जिलों से मिलीं हादसे की ख़बरों को संज्ञान लेते हुए यूपी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने दिए आदेश, कोहरे की वजह से रात में परिवहन विभाग की नहीं चलेंगी बसें. क्षेत्रीय प्रबंध निदेशकों को इस व्यवस्था को लागू करने का निर्देश. यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर उनके रुकने और अलाव की व्यवस्था करने के भी दिए निर्देश.
Rajesh Tiwari
December 20, 2022
0
लखनऊ : यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला 21 दिसंबर को आगे की बहस के बाद, 12 दिसंबर को उच्च न्यायालय ने निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी थी. याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने निकाय चुनावों से पहले ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट फार्मूला अपनाने की बात कही है, लेकिन योगी सरकार ने बगैर ट्रिपल टेस्ट ओबीसी आरक्षण तय कर दिया है.
Rajesh Tiwari
December 20, 2022
0
सोनभद्र : भाजपा नेता स्मृति ईरानी पर कांग्रेस नेता अजय राय के विवादित बयान ‘लटके-झटके’ पर सोनभद्र में महिला बीजेपी नेता ने किया मुकदमा. सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है.
Rajesh Tiwari
December 20, 2022
0
आंबेडकरनगर : एसडीएम भीटी सुनील कुमार को काशीराम आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत की उचित जांच न करने के कारण हाईकोर्ट ने चंदौली पुलिस को एसडीएम को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में चंदौली पुलिस ने एसडीएम् सुनील कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया. वर्ष 2013 में जनपद चंदौली में एसडीएम् की तैनाती के दौरान प्रकरण प्रकाश में आया था. जिसकी उचित जांच न किये जाने के कारण मामला हाईकोर्ट पहुंचा था. कोर्ट के आदेश के क्रम में चंदौली पुलिस सोमवार देर शाम अंबेडकरनगर पहुंची और स्थानीय भीटी पुलिस टीम को साथ लेकर एसडीएम के अकबरपुर स्थित सरकारी आवास पहुंची. एसडीएम और पुलिसकर्मियों के बीच गिरफ्तारी को लेकर वार्ता के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. जहाँ उन्हें मंगलवार को कोर्ट पेश किया जाना है.
Rajesh Tiwari
December 6, 2022
2
लखनऊ : 2020 बैच के पीसीएस अफसरों की आज शाम 7 बजे होगी सीएम योगी से मुलाकात. 9 दिसंबर को समाप्त हो रही है इस बैच के अफसरों की ट्रेनिंग, लखनऊ के अलीगंज “उपाम” में कुल 41 अफसर ले रहे ट्रेनिंग.
Rajesh Tiwari
November 2, 2022
2
लखनऊ : संघ लोक सेवा आयोग ने अक्तूबर माह में पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए डीपीसी की थी जिसमें कुल 23 अधिकारियों के नामों पर विचार किया था. इनमें 17 पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति दे दी गई है. बाकी अफसरों के किसी न किसी जांच में फंसे होने के कारण उनके मामले में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति पाने वालों में आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, कामता प्रसाद सिंह, राम सहाय यादव, अतुल सिंह, राम सिंह वर्मा, मंजुलता, डॉ. अलका वर्मा, संतोष कुमार, सुनील कुमार सिंह, चित्रलेखा सिंह, सतीश पाल, मदन सिंह गर्ब्याल, बिपिन कुमार मिश्रा, रेखा एस चौहान, अनिल कुमार सिंह, रीना सिंह और रत्नेश सिंह शामिल हैं.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for