Sunday, May 3 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
June 29, 2023
1
दिल्ली : अयोध्या में रामलला के गर्भगृह में विराजमान होने को लेकर भव्य तैयारी में विश्व हिन्दू परिषद्. अक्टूबर से लेकर फरवरी तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, 30 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बजरंग दल की शौर्य यात्रा. 1 महीने तक बड़े-बड़े साधु संत पदयात्रा और सभाएं करेंगे. जगह जगह भव्य दीपोत्सव का कराया जाएगा आयोजन. देशभर के लोगों को रामलला के दर्शन कराने की योजना.
Rajesh Tiwari
June 29, 2023
0
लखनऊ : कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 04 जुलाई रात से दिल्ली हाईवे और जिले के सभी कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. मेरठ-देहरादून हाईवे पर एक लेन में कांवड़ यात्री जरूर चलेंगे, लेकिन दूसरी लेन में एक निश्चित गति पर हल्के वाहनों का संचालन जारी रहेगा. 09 जुलाई से कांवड़ मार्ग पर हल्के भारी वाहनों का संचालन दोनों लेन में पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. कांवड़ यात्रा के दौरान शहर के अंदर भी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी व स्वास्थ्य सेवाओं और प्रेस की गाड़ी तथा इमरजेंसी सेवा से जुड़े वाहन पुलिस पास पर चलेंगे. 04 जुलाई से 15 जुलाई तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. 09 जुलाई से तल टैंकर, गैस सप्लाई, ट्रक-टैंकर, मेडिकल गैस के वाहन भी बंद कर दिए जाएंगे.
Rajesh Tiwari
June 29, 2023
0
उत्तराखंड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के देहरादून निवास नोटिस देने पहुँची सीबीआई, हरीश रावत उस वक़्त अपने निवास पर नहीं थे. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सीबीआई का स्वागत है. वह नोटिस लेने के लिए तैयार हैं. हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी. रावत ने कहा कि वो जाँच एजेंसी का सहयोग करने के लिए हर तरीक़े से तैयार है लेकिन भाजपा इस मुद्दे को दुष्प्रचारित कर रही है.
Rajesh Tiwari
June 28, 2023
1
लखनऊ : योगी सरकार संस्कृत विद्यालयों का स्तर सुधारने और उनमें पठन-पाठन व बुनियादी सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए 100 करोड़ से 900 एडेड माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों की दशा बदलने पर मुहर लगाई है. इसके अनुसार जीणोऱ्द्धार, मरम्मत, पुर्ननिर्माण, निर्माण व अवस्थापना सुविधाओं के लिए 95 फीसदी राशि शासन व पांच फीसदी प्रबंध तंत्र देगा. पहले चरण में 50 साल से पहले के स्थापित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्कृत विद्यालयों में मरम्मत व आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसमें विद्यालय की छत, फर्श की मरम्मत, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, उनकी मरम्मत, निर्माण व मल्टीपरपज हाल का निर्माण शामिल है.
Rajesh Tiwari
June 28, 2023
0
लखनऊ : विधानसभा में विधायकों के सालाना बजट को बढाए जाने की घोषणा को बुधवार को कैबिनेट मंजूरी मिल गई. योगी कैबिनेट ने निधि बढ़ाने के साथ ही उनके कुछ अधिकार भी बढ़ा दिए हैं. जनप्रतिनिधियों की मांगों के मद्देनजर विधानमंडल के सदस्यों की विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि को तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ करने की मंजूरी मिल गयी है. कैबिनेट ने विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांत में संशोधन को भी मंजूरी दी है. इसके तहत अब विधायक और विधान परिषद सदस्य विधायक निधि से संयुक्त रूप से किसी परियोजना का चयन कर सकेंगे. वहीं 25 लाख रुपये से अधिक की राशि कन्वेंशन सेंटर, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स या सभागार सहित अन्य अवस्थापना परियोजना के लिए दे सकेंगे.
Rajesh Tiwari
June 28, 2023
0
लखनऊ : मध्यांचल विद्युत् वितरण निगम के एमडी का अजीबो गरीब फरमान,हजारों संविदा कर्मियों की नौकरी पर खतरा. अप्रशिक्षित सैनिकों की पैनल रूम में तैनाती के दिये निर्देश. बिजली घरों के पैनल रूम में अब पूर्व सैनिकों की तैनाती होगी. संविदा कर्मियों के बजाय पूर्व सैनिकों की होगी तैनाती. उपकेंद्र में सब स्टेशन ऑपरेटर का काम करेंगे पूर्व सैनिक. लेसा इंजीनियरों को लिखित निर्देश किये गए जारी. जगह-जगह बिजली घरों पर विवाद के बाद लिया फैसला. बिजली घरों पर प्रदर्शन,मारपीट की मिली हैं घटनाएं. बिजली घरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाया कदम. पूर्व सैनिक उपकेंद्र में पैनल ऑपरेटिंग का काम कैसे करेंगे. वर्तमान संविदा पर तैनात कर्मचारी आगे काम करेंगे या नहीं.
Rajesh Tiwari
June 28, 2023
0
लखनऊ : 2008 बैच के IRS अधिकारी लखनऊ में तैनात एडिशनल कमिश्नर कस्टम सचिन सावंत जोकि ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर भी रहे हैं, के घर ईडी का छापा. लखनऊ और मुंबई आवास पर छापेमारी. लखनऊ के शालीमार वन अपार्टमेंट में ईडी का छापा. सावंत जब मुंबई ईडी में में रहे तब डायमंड कंपनी की 500 करोड़ की हेराफेरी में शामिल रहे थे. सचिन सावंत ने आय से 204% अधिक संपत्ति बनाई. साल 2011-20 के दौरान आय से 204% ज्यादा संपत्ति. 1 करोड़ 2 लाख रुपए कैश देकर सचिन ने फ्लैट खरीदा. खुद की बनाई कंपनी के नाम पर कैश में फ्लैट खरीदा. पिता को कंपनी का निदेशक बनाया, BMW कार खरीदी. सचिन सावंत का भाई पुलिस में जूनियर पद पर तैनात. सचिन सावंत के पिता पुलिस विभाग से रिटायर हो चुके. ED ने सचिन के लखनऊ, मुंबई आवास पर छापेमारी की.
Rajesh Tiwari
June 28, 2023
0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी 30 जून को संगम नगरी प्रयागराज का करेंगे दौरा, जहाँ वह माफिया अतीक अहमद के कब्जे से खाली हुई जमीन पर बनाए गए सरकारी फ्लैटों के लाभार्थियों को चाभी सौंपेंगे.
Rajesh Tiwari
June 28, 2023
0
सहारनपुर : सहारनपुर के देवबंद इलाके में आज़ाद समाज पार्टी पार्टी के चीफ़ चंद्रशेखर आजाद उर्फ़ रावण पर हमला.
Rajesh Tiwari
June 28, 2023
1
लखनऊ : भाजपा से सपा में जाने के बाद लगातार अगड़ों पर हमलावर रहे और रामचरितमानस की एक चौपाई पर विवादित बयान देने वाले विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट कर धर्मांतरण के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश से इनकार किया बल्कि इसके लिए मंदिरों में बैठे हुए पंडे-पुजारियों, धर्मचार्यों के सिंडिकेट को कारण बताया. उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार सही मायने में धर्मांतरण रुकवाना चाहती है तो जाति धर्म के नाम पर अपमानित करना बंद करें और धार्मिक पुस्तकों में उल्लिखित अपमानजनक तथ्यों को संशोधित व प्रतिबंधित कराये.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for