Monday, May 4 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
0
लखनऊ : कानपुर की घटना के बाद सीएम योगी का सख्त फरमान, जोन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में बड़े अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का दिया निर्देश, कहा, इसका परिणाम एक सप्ताह के भीतर नजर आना चाहिए. सभी जोन के एडीजी और कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर को माफिया व अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई की समीक्षा खुद करने का निर्देश दिए.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
0
लखनऊ : 1990 के दशक में धाकड़ डीजीपी के रूप में पहचान रखने वाले प्रकाश सिंह का कहना है कि खाकी, खादी और अपराधी के गठजोड़ का सुबूत है कानपुर एनकाउंटर . श्री सिंह के अनुसार इस घटना में कदम-कदम पर पुलिस चूक करती रही, जिसका नतीजा आठ पुलिस कर्मियों की शहादत के रूप में सामने आया. विकास दूबे एक दिन पहले पुलिस कर्मियों का धमकी दे चुका था. उसका पूर्व का इतिहास मंत्री को थाने के अंदर मार देने का था.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
0
लखनऊ : कानपुर हत्याकांड में शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा के सोशल मिडिया पर एक पत्र के वायरल होने के बाद कानपुर नगर के पूर्व एसएसपी अनंत देव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं भूमिका पर उठ रहे हैं सवाल, समय रहते यदि सीओ की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई होती तो इतनी बड़ी घटना से बचा जा सकता था. आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पूर्व एसएसपी अनंत देव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अनंत देव फिलहाल डीआईजी एसटीएफ के पद पर तैनात हैं,
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
0
लखनऊ : कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर प्रदेश सरकार ने ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया, आईजी रेंज कानपुर ने डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को भेजी थी फाइल, आरोपी विकास दुबे अभी तक पुलिस की पहुँच से दूर, पुलिस के अनुसार वारदात के बाद विकास मोबाइल का उपयोग नहीं कर रहा है. वह पहले भी स्मार्टफोन की जगह सामान्य मोबाइल का इस्तेमाल करता था जिससे उसे सर्विलांस से ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है.
Rajesh Tiwari
July 7, 2020
0
लखनऊ : उतर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सोमवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 24 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है जबकि 933 नए मरीज पाए गए हैं.
Rajesh Tiwari
June 25, 2020
0
लखनऊ : रायबरेली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह के मामलों में आज सुनवाई करेंगे विधानसभा अध्यक्ष, दोनों की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा की अर्जी पर होनी है आज सुनवाई, दोपहर 3 बजे विधानभवन स्थित कार्यालय में होगी सुनवाई, दल-बदल कानून के तहत सदस्यता खत्म करने की सभी अर्जियों पर 25, 26 और 29 जून को सुनवाई करेंगे विधानसभा अध्यक्ष.
Rajesh Tiwari
June 25, 2020
0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत घूसखोरी पर लगाम लगाने हेतु यूपी के विजिलेंस विभाग ने हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया, निदेशक यूपी सतर्कता अधिष्ठान पीवी रामा शास्त्री ने विजिलेंस विभाग की रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन का किया शुभारंभ, यूपी सतर्कता अधिष्ठान की ओर से रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन का शुभारंभ, किसी लोक सेवक के रिश्वत मांगने पर हेल्पलाइन पर हो सकेगी शिकायत, कोई भी व्यक्ति हेल्पलाइन पर सीधे कॉल कर दर्ज करा सकता है शिकायत, इस हेल्पलाइन नम्बर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर सकेंगे शिकायत, 9454401866 नंबर पर रिश्वत लेने के खिलाफ कर सकेंगे शिकायत, हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों का परीक्षण कर तत्काल होगी कार्यवाही.
Rajesh Tiwari
June 25, 2020
0
दिल्ली : सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को एक और झटका दिया है, केंद्रीय कर्मचारियों के एप्रेजल पर रोक लगा दी है, सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद मार्च 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी बढ़ोतरी की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं.
Rajesh Tiwari
June 25, 2020
0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई मे 6 जिलों के DM कराएंगे सवा करोड़ रोजगार देने वाले कार्यक्रम की रिहर्सल, 26 जून को पीएम मोदी दबाएंगे बटन. 90 लाख रोजगार, स्वरोजगार एवं स्वतः रोजगार दे चुकी है यूपी सरकार.
Rajesh Tiwari
June 25, 2020
0
लखनऊ : अंतरराज्यीय बसों पर लगी रोक न हटने से रोडवेज दिल्ली तक सीधी बसें नहीं चला पा रहा है, लेकिन आज से परिवहन निगम ने हर दो घंटे पर नौ वॉल्वो बसों का संचालन करने का निर्णय किया है, इन बसों से यात्री कौशाम्बी तक जा सकेंगे.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for