Wednesday, October 28 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
August 7, 2021
2
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मनरेगा के पुराने संविदाकर्मियो को सेवा प्रदाता कंपनी के हवाले नहीं करने का फैसला किया है और साथ ही नई भर्ती जेम पोर्टल से करने का आदेश दिया है. सरकार के इस निर्णय से 10 हजार से अधिक संविदा कर्मियों को राहत मिली. मनरेगा में बीते 12-13 साल से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को अब सेवा प्रदाता कंपनी के हवाले नहीं किया जाएगा. ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा में 1,278 नए संविदा कर्मियों की भर्ती जैम पोर्टल से करने के निर्देश दिए हैं.
Rajesh Tiwari
July 28, 2021
1
लखनऊ : भ्रष्टाचार को लेकर सख्त आबकारी आयुक्त ने आबकारी निरीक्षक को किया निलंबित. बताते चलें कि पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के चलते नंदलाल चौरसिया आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1, बलिया को आबकारी आयुक्त द्वारा निलंबित करते हुए कार्यालय प्रयागराज से सम्बद्ध कर दिया गया है.
Rajesh Tiwari
July 24, 2021
1
लखनऊ : रोज़गार की तलाश वालों को शातिर जालसाज़ ठग रहे हैं. साइबर अपराधी नौकरी की तलाश वाले चेहरों को बना रहे निशाना, Monstarindia.org नामक फ़र्जी बेवसाईट के जरिये की जा रही जालसाज़ी, खाते में जितनी भी हो रकम एक बार मे उड़ा रहे जालसाज़. नौकरी डॉट कॉम और वर्क इंडिया पर सीवी बनाने वाले लोगो से की जा रही जालसाज़ी, ब्रांडेड कम्पनी के अधिकारियों की मिलीभगत से लोगों का डेटा शातिरों तक भेजा जा रहा. फ़र्जी कॉल सेंटर के जरिये नौकरी की तलाश वाले लोगो के साथ हो रही क्लोनिग. गोमतीनगर निवासी महिला को नौकरी का झांसा देकर 25 रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज रिसीव करवाया फिर कुछ सेकंड बाद पूरा खाता साफ कर गए साइबर अपराधी.
Rajesh Tiwari
July 24, 2021
2
लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण की 100 करोड़ की जमीन से अवैध कब्जा हुआ मुक्त. प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश के आदेश पर हुई कार्रवाई. ऐशबाग के भदेवां में प्राधिकरण ने खाली करवाई नजूल की 12 बीघा जमीन पर जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जा हटाया. खाली कराई गई उक्त जमीन की कीमत तकरीबन 100 करोड़ रुपये है. खसरा संख्या 209, 210, 211, 212, 213, 214, 218 व 219 जिसका क्षेत्रफल 3.050 हेक्टेयर पर विगत कई वर्षों से अवैध कब्जा था. नजूल अधिकारी आनंद कुमार सिंह को दिए गए थे कार्यवाही के आदेश. अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी डालकर कबाड़ का काम कराने के सहारे किया गया था कब्जा. रईस अहमद नाम के व्यक्ति ने इन कबाड़ व्यापारियों को यहां अवैध रूप से था बसाया. रईस अहमद द्वारा इन कब्जेदारों से अवैध रूप से किराया भी वसूला जा रहा है. विकास प्राधिकरण द्वारा रईस अहमद समेत अन्य कब्जेदारों के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया.
Rajesh Tiwari
July 24, 2021
0
देवरिया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन पहुंचकर निर्माणाधीन महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किये. सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी किया. देवरिया में देवरहा बाबा मेडिकल कॉजेल के निरीक्षण के बाद सीएम योगी ने कहा- 1947 से 2016 तक 70 सालों में सिर्फ़ 12 मेडिकल कॉलेज बने. वर्तमान में यूपी में 32 मेडिकल कॉलेज हैं. 30 जुलाई को इस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होना है.
Rajesh Tiwari
July 24, 2021
1
दिल्ली : आर्म्स लाइसेंस रैकेट से जुड़े मामले में छापेमारी, सीबीआई ने एक साथ 40 ठिकानों पर छापा मारा, दिल्ली, श्रीनगर, राजौरी, अनंतनाग में CBI का छापा. पूर्व नौकरशाहों, गन हाउस और डीलरों के यहां छापा.
Rajesh Tiwari
July 24, 2021
2
लखनऊ : अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का बयान- यह बिल्कुल स्पष्ट है कि जो दूसरी लहर आई थी और अभी के लिए जो हम सैंपल्स इकट्ठे कर रहे हैं उनमें डेल्टा वैरिएंट सबसे ज्यादा आ रहा है. हमें जो जीनोम सिक्वेंसिंग के नतीजे मिले हैं उनमें 90% से अधिक डेल्टा वैरिएंट है. कल प्रदेश में वैक्सीन की 10,0,6,068 डोज़ लगाई गई जो अभी तक का सर्वाधिक है. अब तक कुल 3,67,8,096 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है और 71,04,105 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है. कल तक कुल मिलाकर 4,38,22,201 डोज लगाई जा चुकी थी.
Rajesh Tiwari
July 19, 2021
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की अफसरशाही में हुए आईएएस अफसरों के तबादले. रिग़्जियान सैमफिल (IAS 2003 ) को आबकारी आयुक्त पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत किया गया. एमडी विद्युत् उत्पादन निगम रहे सैंथिल पांडियन (IAS 2002) को आबकारी आयुक्त बनाया गया. जहरीली शराब से मौत के मामले में आबकारी पद से हटाए गये पी॰ गुरुप्रसाद (IAS 1999 ) को एमडी विद्युत उत्पादन निगम बनाया गया. अनामिका सिंह (IAS 2004) बनी सचिव बेसिक शिक्षा. अभी तक रणवीर प्रसाद (IAS 2000) के पास था सचिव बेसिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार. सरोज कुमार (IAS 2008) बने विशेष सचिव APC शाखा, सरोज कुमार को MD पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम पद से अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने निलंबित किया था जोकि तीन दिन पहले ही बहाल हुए हैं. वहीँ प्रतीक्षारत चल रहे शाहिद मंज़ार अब्बास रिज़वी (IAS 2006) को विशेष सचिव APC शाखा भेजा गया.
Rajesh Tiwari
June 25, 2021
2
लखनऊ : शुक्रवार को यूपी कैबिनेट बैठक में कई प्रस्ताव हुए पास। SGPGI में एडवांस नेत्रविज्ञान सेंटर और सर्विस ब्लॉक में अपग्रेडेशन के सम्बंध में प्रस्ताव पास, लखनऊ लोहिया संस्थान के न्यू कैम्पस गोमतीनगर एक्सटेंशन में निर्माण के सम्बंध में प्रस्ताव पास, 30 करोड़ पौधरोपण के लिए सभी विभागों को नि:शुल्क पौधे उपलब्ध वन विभाग द्वारा कराने के सम्बंध में प्रस्ताव पास, सहारनपुर और मथुरा में 2 फोरलेन सड़कों की स्वीकृति के सम्बंध में प्रस्ताव पास,6600 राजकीय नलकूपों की जलवितरण प्रणाली के आधुनिकीकरण परियोजना को मिली मंजूरी,नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के भूमि विस्तार के लिए लीज पर देने के लिए स्टैम्प शुल्क और निबंधन शुल्क में छूट की मंजूरी, चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद और विंध्यधाम विकास परिषद को भी मिली मंजूरी।
Rajesh Tiwari
June 23, 2021
2
लखनऊ : यूपी के नगर विकास विभाग में दो अफसरों के बीच पिछले तीन महीने से चल रही आपसी रार थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा प्रकरण में ACS रजनीश दूबे द्वारा विशेष सचिव अवनीश शर्मा की सरकारी गाड़ी को छीन लिया गया है। इसके पहले ACS द्वारा नियुक्ति विभाग को अवनीश शर्मा को नगर विकास से हटाए जाने का पत्र व दो-दो रिमाइंडर भेजा जा चुका है। फिलहाल नियुक्ति विभाग की उदासीनता के चलते प्रताड़ना व अपमान का दौर जारी है और दिन ब दिन मामला गम्भीर व निजवत होता जा रहा है। गौतलब है कि विशेष सचिव नगर विकास अवनीश शर्मा तीन महीने पहले अपर मुख्य सचिव रजनीश दूबे की प्रताड़ना व अपमान से दुःखी होकर मेडिकल पर चले गए थे जोकि अभी भी मेडिकल पर हैं। मेडिकल का आधार उनकी खुद की सेहत और उनकी पत्नी का पीजीआई में ईलाज होना बताया जा रहा है।
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for