Monday, May 4 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
August 17, 2020
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सहकारिता विभाग में सपा सरकार के दौरान भर्ती हुए कर्मचारियों की वेतनवृद्धि व स्थायीकरण पर योगी सरकार ने लगाई रोक, कर्मचारियों के विरोध व आदेश वापस लेने की मांग के बाद भी सहकारी कर्मियों की वेतनवृद्धि व स्थायीकरण पर लगी रोक, संबंधित संस्थाओं के प्रबंध निदेशकों की तरफ से अलग-अलग तारीखों में लगी यह रोक. सपा सरकार में सहकारी संस्थागत सेवा मंडल की ओर से वर्ष 2012 से 2017 के बीच जिला सहकारी बैंकों, सहकारी ग्राम्य विकास बैंक और पीसीएफ सहित अन्य संस्थाओं में की गई भर्तियों की चल रही है एसआईटी जांच, इस दौरान भर्ती कर्मियों की वेतनवृद्धि व स्थायी करने पर लगाई गयी रोक. सहकारी ग्राम्य विकास बैंक कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री मो. आसिफ जमाल ने सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के प्रबंध निदेशक और कोऑपरेटिव बैंक स्टॉफ एसोसिएशन के महामंत्री विजय सक्सेना ने अपर मुख्य सचिव सहकारिता तथा आयुक्त सहकारिता को पत्र लिखकर इसे बताया नियमों के विपरीत.
Rajesh Tiwari
August 17, 2020
0
लखनऊ : अखिलेश यादव का बयान, उत्तर प्रदेश में अपराध, अराजकता व आतंक का राज, अपराधी बेलगाम, अपराधियों के खौफ में है खाकी. कई जगह अपराधियों के हमलों में पुलिस के जवान हताहत हुए हैं. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ छलावा साबित, भाजपा राज में बच्चियों और महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर. सरकार की चिंता में नागरिकों, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा नहीं है, जबकि, कानून व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण बनाए रखने का सांविधानिक दायित्व उसी का है.
Rajesh Tiwari
August 17, 2020
0
अयोध्या : सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को दिया गया जमीन पर कब्जा, अयोध्या के सोहावल तहसील के रौनाही धन्नीपुर स्थित जमीन पर सोमवार को हुआ जमीन का सीमांकन कल से मेड़बंदी . उप जिलाधिकारी सोहावल विजय मिश्र के अनुसार बोर्ड के सदस्य आये थे जिसके बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी गयी निर्विवादित भूमि का सीमांकन कर कब्जा दिला दिया गया, अब बोर्ड और ट्रस्ट के लोग जब चाहेंगे मेड़बंधवा दिया जाएगा.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
0
लखनऊ : कोरोना संक्रमण से राजधानी का बुरा हाल, आंकड़ों के अनुसार वीआईपी इलाकों में सबसे तेज गति से बढ़ रहे मरीज, जबकि चौक जैसी घनी बस्ती में संक्रमण की रफ्तार काफी कम, पूरे प्रदेश के मुकाबले दूने से भी ज्यादा पहुंची लखनऊ में कोरोना की रफ्तार, प्रदेश में मरीजों की मिलने की दर औसतन 3.90 फीसदी तो लखनऊ में यह 8.90 फीसदी है. 1 से 9 अगस्त के बीच ही करीब पांच हजार मामले कोरोना के सामने आए. राजधानी में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक सैंपल की जांच हो रही है. कुल मरीज 12,500 से अधिक हैं. यदि सैंपल की अपेक्षा पॉजिटिव मरीजों के मिलने की दर देखें तो यह 8.90 फीसदी है. प्रदेश में संक्रमितों के मिलने की दर 3.90 फीसदी है और देश की 9.14 फीसदी. शहरी इलाके में आलमबाग, चौक और ऐशबाग जैसे घने इलाकों के साथ ही गोमती नगर, इंदिरानगर और जानकीपुरम जैसे वीआईपी इलाकों में भी लगातार पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में गोमती नगर में अयोध्या रोड की कॉलोनियों में 11 फीसदी, गोमती नगर में 10 फीसदी की दर से मरीज पाए गए हैं. इंदिरानगर में यह दर 12.20 फीसदी तक पहुंच गई है. राजधानी से सटे ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ा फैलाव, जुलाई तक शहर से सटे ग्रामीण इलाके में वायरस का फैलाव नहीं था, लेकिन अगस्त में काकोरी, मड़ियांव, मोहनलालगंज, सरोजनी नगर और मलिहाबाद इलाके में भी पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
0
लखनऊ : उर्दू समाचार पत्र में एक विवादित विज्ञापन छपवाने के आरोप में गिरफ्तार पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मेहदावल के पूर्व विधायक डॉ. अयूब खान के खिलाफ सोमवार को जिला प्रशासन ने (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) रासुका लगाने अनुमति दी. हजरतगंज पुलिस ने एक अगस्त की रात डॉ. अयूब को उनके गोरखपुर के बड़हलगंज स्थित जोहरा अस्पताल से गिरफ्तार किया था. एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के अनुसार, डॉ. अयूब ने एक उर्दू समाचार पत्र में एक विवादित विज्ञापन छपवाया था जिसका हिंदी में अनुवाद कराने पर पता चला कि विज्ञापन में अन्य धर्मों के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है साथ ही यह विज्ञापन भारतीय संविधान के मूल व आंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ है.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
1
लखनऊ : मुख्तार के शार्प शूटर राकेश उर्फ हनुमान पांडे एनकाउंटर में नया मोड़, गाड़ी पेड़ से टकराई, लेकिन डेंट तक नहीं आने से एसटीएफ़ पर उठ रहे सवाल, विकास दूबे एनकाउंटर की दिला रहा याद. इसके पहले पिता बलदत्त पांडे ने एसटीएफ के एनकाउंटर पर खड़े किए थे सवाल. बलदेव के मुताबिक राकेश की मां बीमार है. उसका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था. दो दिन पहले उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. अपनी मां की देखरेख के लिए राकेश लखनऊ में रुका हुआ था. रविवार रात 3 बजे एसटीएफ की टीम पहुंची और उसे घर से लेकर चली गई.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
0
लखनऊ : पूर्व सीओ आले हसन रामपुर कलेक्ट्रेट परिसर से गिरफ्तार, सपा सांसद आजम खां के करीबी रहे आले हसन को कोर्ट में सरेंडर करने जाते समय किया गया गिरफ्तार. आले हसन पर के उपर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज, कोर्ट ने धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा की कार्रवाई के भी दिए थे आदेश. 2017 में सीओ के पद से रिटायर्ड होने के बाद आले हसन आज़म खां की जौहर यूनिवर्सिटी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बन गए थे.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
1
लखनऊ : आगरा में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा करने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत अचानक हुई खराब, सर्किट हाउस में बैठक के दौरान ब्लड प्रेशर अनियंत्रित होने के कारण अचानक उनकी नाक से आने लगा खून, उपमुख्यमंत्री की अचानक तबीयत खराब होने से प्रशासनिक अफसरों में मचा हड़कंप, आनन-फानन में मेडिकल टीम ने किया उनका स्वाथ्य परीक्षण. स्वस्थ्य परीक्षण के बाद उन्होंने कोविड की समीक्षा और जनप्रतिनिधियों के साथ दो घंटे बैठक की.
Rajesh Tiwari
August 10, 2020
0
लखनऊ : दहशतगर्द विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की गिरफ्तारी के बाद बचाव में उसकी पत्नी स्वेता बाजपेई आई सामने, स्वेता के अनुसार मेरे पति ने कोई गलत काम नहीं किया, उनको जबरन फंसाया जा रहा है. मेरे पति घर पर थे फिर भी उन्हें आरोपी बनाया गया। बता दें कि बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने जय बाजपेयी और उससे जुड़े दस लोगों की संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है.
Rajesh Tiwari
July 16, 2020
0
गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के कोरोना वार्ड में मंगलवार की रात घुसे बरसात के पानी का विडिओ बुधवार को सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कॉलेज प्रशासन हुआ सक्रिय और आननफानन में वार्ड को कराया साफ, लेकिन मामले ने धीरे-धीरे राजनीतिक रंग भी पकड़ा और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने वायरल वीडियो को ट्वीट कर इसे सीएम के गृह क्षेत्र की हकीकत बताया.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for