Tuesday, May 5 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
July 3, 2019
1
लखनऊ : दो साल में 600 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ की कार्रवाई की गई है। इनमें से 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को योगी सरकार ने जबरन रिटायर कर दिया है जबकि 400 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बृहद दंड दिया गया है। सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा के मुताबिक योगी सरकार ने पिछले 2 सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्रवाई की है वह देश में अब तक किसी भी प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदम से बहुत बड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट दिया है।
Rajesh Tiwari
July 1, 2019
0
लखनऊ : 8 जुलाई से कैलीफोर्निया एक माह की ट्रेनिंग पर जाएंगे प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल.
Rajesh Tiwari
July 1, 2019
0
लखनऊ : मूल रूप से कर्नाटक के शिमाँगो की रहने वाली उत्तर प्रदेश कैडर की 2002 बैच की आईपीएस अफसर अपर्णा कुमार ने 20310 फ़ीट ऊंची दुनिया की 7वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली पर देश और प्रदेश का झंडा फहराकर फतह हासिल कर ली है. इसी के साथ ही अपर्णा कुमार दुनिया की सभी सातों सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने वाली देश की इकलौती अफसर बन गयी हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का स्थित इस माउंट डेनाली चोटी पर तापमान माइनस 40 डिग्री और हवा की रफ्तार करीब 250 किमी प्रति घंटा रही, जिसको पार करते हुए अपर्णा कुमार ने इस फतह को अनुमानित समय से 10 दिन पहले ही तय कर लिया जबकि इसके पहले 2017 व 2018 में मौसम की खराबी की वजह से उनको वापस आना पड़ा था. अब अपर्णा का अगला लक्ष्य उत्तरी ध्रुव पर तिरंगा फहराने का है. इसके अलावा अपर्णा अभी तक दुनिया की शीर्ष छह चोटियों एशिया का माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के तंजानिया का माउंट किलिमंजारो, यूरोप की एलब्रस, इंडोनेशिया की कार्सटेंज पिरामिड, अंटार्टिका की विनसन मैसिफ और दक्षिण अमेरिका की माउंट एनकोकागुआ पर तिरंगा फहराया चुकी हैं. .
Rajesh Tiwari
June 30, 2019
1
लखनऊ : बाराबंकी में दरोगा के घूस कांड के चलते 2013 बैच के सस्पेंड हुए आईपीएस अफसर सतीश कुमार हुए बहाल, एडीजी स्थापना पीयूष आनंद को दी गई थी घूस कांड मामले की जांच, एसपी बाराबंकी रहते व्यापारी से बाराबंकी के दरोगा ने वसूली थी 65 लाख की घूस, दरोगा के घूस कांड में तत्कालीन एसपी डॉक्टर सतीश की भूमिका पर उठे थे सवाल, घूसकांड में डॉक्टर सतीश के सस्पेंशन में एक बड़े आईपीएस अधिकारी से नोकझोंक मानी गई थी वजह.
Rajesh Tiwari
June 30, 2019
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैडर के 5 IAS अफ़सर आज होंगे सेवानिवृत, इनमें 1982 बैच के IAS चंद्रप्रकाश -प्रथम, 2001 बैच के IAS जगतराज, 2005 बैच के IAS डॉक्टर सुरेंद्र कुमार, 2005 बैच के IAS विद्यासागर, 2006 बैच के IAS डॉक्टर अरुण वीर सिंह, सेवानिवृत्त हो रहे इन अफ़सरो के पदों पर जल्द होगी पोस्टिंग.
Rajesh Tiwari
June 27, 2019
0
दिल्ली : केंद्रीय नौकरशाही में 1984 बैच का जलवा, आईपीएस के 1984 बैच को अहम तैनाती, 1984 बैच के 8 आईपीएस अहम पदों पर आईबी,रॉ,BSF, ITBP, CISF के चीफ 84 बैच के, NIA,NSG और BCAS चीफ 1984 बैच के, अरविंद कुमार,सामंत गोयल,रजनीकांत मिश्रा, एसएस देसवाल, राजेश रंजन और YC मोदी, सुदीप लखटकिया, राकेश अस्थाना को अहम तैनाती, 8 प्रमुख पदों पर 1984 बैच के आईपीएस.
Rajesh Tiwari
June 23, 2019
0
लखनऊ : IAS अफ़सर ने जीता सिल्वर मेडल, IAS सुहास एल. वाई. का फाइनल मैच खत्म, फ्रांस के नम्बर 1 विजेता लुकास के साथ आयरलैंड में हुआ आज सीधा मुकाबला खत्म, मामूली अंतर से गोल्ड फिसला, सिल्वर पर IAS अफ़सर का कब्जा, BWF का इंटरनेशनल आइरिश ओपन बैडमिंटन शिप का फाइनल मुकाबला ख़त्म, UP कैडर के IAS अफ़सर लगातार देश के लिए जीत रहे है मेडल.
Rajesh Tiwari
June 23, 2019
0
दिल्ली : यूपी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार को मिटाने और कथित भ्रष्ट अधिकारियों से छुटकारा पाने के लिए केंद्र सरकार के कदम का पालन करने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार ऐसे अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त दे सकती है. कहा जाता है कि यूपी सरकार इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने जा रही है.
Rajesh Tiwari
June 23, 2019
0
दिल्ली : भारत सरकार में धन की कमी के कारण जून, 2019 के महीने के लिए समूह ‘ए’ और ‘बी’ अधिकारियों के वेतन में देरी होने की संभावना है. पूर्ण बजट की उपलब्धता के बाद ही उन्हें भुगतान किया जाएगा.
Rajesh Tiwari
June 23, 2019
1
दिल्ली : केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने चार पूर्व IAS अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for