Wednesday, October 28 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
October 6, 2022
1
लखनऊ : विश्व के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे पर जल्द काम शुरू करने की तैयारी में योगी सरकार ने गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लोन का 104 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान करते हुए औद्योगिक विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. बताते चलें कि गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की जमीन के लिए यूपीडा ने हुडको से कर्ज लिया है और इस लोन पर एक सितंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक की अवधि का ब्याज 104.32 करोड़ रुपये हुआ है.
Rajesh Tiwari
October 6, 2022
1
लखनऊ : बदहाल हो चुके यूपी अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम को पूरी तरह से बंद किया जा सकता है. इसके पहले निगम के निदेशक मंडल ने अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को रोजगार के लिए 13 साल बाद शुरू हुई शैक्षिक व टर्म लोन योजना को बंद किया और अब निगम को ही बंद करने की तैयारी है. खस्ताहाल निगम की स्थिति को देखते हुए अब इसे कंपनी अधिनियम 2013 के प्रावधान के तहत समापन किए जाने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की तैयारी है. सूत्रों के मुताबिक निदेशक मंडल की बैठक में हुए निर्णय के बाद निगम को बंद करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है जिसके बाद उसे अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जाएगा.
Rajesh Tiwari
October 6, 2022
1
लखनऊ : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देवरिया में क्षय रोग अनुभाग में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी गिरजेशवर मणि त्रिपाठी बिल भुगतान के एवज में 10 हजार रुपया घूस मांगते दिख रहे थे, को बुधवार की देर शाम निलंबित करते हुए अपर निदेशक कार्यालय बस्ती से संबद्ध कर उनके खिलाफ जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया.
Rajesh Tiwari
September 14, 2022
2
लखनऊ: आईएएस प्रमोशन के लिए डीपीसी 7 अक्टूबर को, प्रदेश के 23 पीसीएस अफसरों का होना है प्रमोशन.
प्रमोशन के लिए विभागीय कमेटी की बैठक 7 अक्टूबर को.दिल्ली में होने वाली डीपीसी की बैठक इस बार लखनऊ में होगी. आयोग से इस बार 2021 के लिए 23 रिक्तियां अधिसूचित. 2000, 2002, 2004 बैच के 23 पीसीएस अफसर होंगे पदोन्नत.
Rajesh Tiwari
September 10, 2022
1
लखनऊ : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर चलाये जा रहे विद्युत समाधान सप्ताह में
विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत समाधान सप्ताह को लेकर आईएएस अफसर भी बने नोडल अफसर. नोडल अफसरों में एमडी यूपीपीटीसीएल पी गुरुप्रसाद को सोनभद्र,
एमडी यूपीपीसीएल पंकज कुमार को गाजीपुर, निदेशक यूपीपीसीएल कमलेश बहादुर सिंह को रायबरेली, निदेशक यूपीपीटीसीएल मृगांक शेखर दास को गोंडा, निदेशक यूपीपीटीसीएल राजीव कुमार को कुशीनगर, निदेशक यूपीपीटीसीएल पियूष गर्ग को मऊ, निदेशक यूपीपीटीसीएल राकेश प्रसाद को आजमगढ़, निदेशक यूपीपीसीएल सर्वजीत घोष को बहराइच, मुख्य अभियंता यूपीपीसीएल बीपी राय को प्रयागराज, मुख्य अभियंता यूपीपीसीएल आशीष अस्थाना को मैनपुरी, मुख्य अभियंता यूपीपीसीएल सीपी यादव को अमरोहा, मुख्य अभियंता यूपीपीसीएल दीपक रायजादा को मुजफ्फरनगर, मुख्य अभियंता जेपीएस गंगवार को चित्रकूट, मुख्य अभियंता अजय अग्रवाल को बदायूं, मुख्य अभियंता सीबीएस गौतम को खीरी का नोडल अफसर बनाया गया. इस नई व्यवस्था के तहत विद्युत विभाग के नोडल अफसर नामित जिलों में जन शिकायतों का समाधान कराएंगे.
Rajesh Tiwari
August 26, 2022
15
लखनऊ : वित्त विभाग ने निदेशक आंतरिक लेखा परीक्षा के पद पर तैनाती के आदेश जारी किए. वित्त नियंत्रक, चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय के पद पर तैनात साधना श्रीवास्तव को बनाया गया निदेशक आंतरिक लेखा परीक्षा. 31 जुलाई को पूर्व निदेशक आंतरिक लेखा हौसला प्रसाद वर्मा के रिटायर होने के बाद से खाली चल रहा था पद. अपने कार्यकाल में अधीनस्थ लेखा सेवा में ट्रांसफ़र-पोस्टिंग का हौसला नहीं जुटा पाए थे वर्मा. मानव संपदा पोर्टल के सहारे ट्रांसफ़र-पोस्टिंग के लिए उच्च स्तर से तय की गयी थी 31 अगस्त 2022 की डेडलाइन. इस बीच सीएम की स्वीकृत के बिना किसी कैडर की ट्रांसफ़र-पोस्टिंग पर लग गयी है रोक. तो क्या 20-25 साल से एक ही जगह जमे मठाधीशों को फिर मिलेगा अभयदान.
Rajesh Tiwari
August 17, 2022
2
लखनऊ : “Skoch Award 2022” से इस बार उत्तर प्रदेश के तीन आईएएस अफसर और एक आईपीएस नवाजे गये हैं. इनमें जिला बहराईच को पराली प्रबंधन और उन्नाव जिले को “पराली दो खाद लो” के लिए दिया गया है. वहीं सिद्धार्थनगर जिले को “काला नमक” चावल के उत्पादन के लिए पुरष्कृत किया गया है. वहीं आईपीएस अफसर आशुतोष पाण्डेय को तकनीकी के क्षेत्र में “E-Prosecution” के लिए दिया गया. बताते चलें कि SKOCH अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी. यह पुरस्कार भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिये अतिरिक्त प्रयास करने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं तथा संस्थानों को प्रदान किया जाता है. यह किसी स्वतंत्र संगठन (SKOCH फाउंडेशन) द्वारा प्रदान किया जाने वाला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. यह पुरस्कार डिजिटल, वित्तीय एवं सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में किये गए सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिये प्रदान किया जाता है.
Rajesh Tiwari
August 5, 2022
1
दिल्ली : कैबिनेट सचिव के रूप में आईएएस अफसर राजीव गाबा का कार्यकाल केंद्र सरकार ने 30 अगस्त, 2022 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ा दिया है. श्री गाबा 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
August 5, 2022
1
दिल्ली : आर0प्रसाद0 मीणा को भारत सरकार में अतिरिक्त महानिदेशक/अपर महानिदेशक के समकक्ष पदों पर रखने के लिए पैनल में रखा गया है. वह एक 1993 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं.
Rajesh Tiwari
August 5, 2022
4
दिल्ली : के0 एन0 पाटिल, 2015 के महाराष्ट्र कैडर के आईएएस को भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य के रूप में मई 2021 से पुष्टि की गई है।
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for