Wednesday, October 28 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
May 1, 2023
0
नई दिल्ली : भारत के कई हिस्सों में अप्रैल के अंत और अब मई की शुरुआत में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और आईएमडी के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन मौसम ऐसा ही रहने वाला है. ऐसे में ठंडक के चलते मच्छर भी सक्रिय होंगे और डेंगू का खतरा बढ़ेगा. यह दावा बेंगलुरू में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के रिसर्चर्स का है जिन्होंने डेंगू वाले वायरस पर पिछले लगभग 6 दशक का कम्प्यूटिशनल विश्लेषण किया है और उसके बाद इस नतीजे पर पहुंचे हैं.
Rajesh Tiwari
December 20, 2022
0
लखनऊ : बढती ठण्ड और कुहरे के कारण हाल ही में कई जिलों से मिलीं हादसे की ख़बरों को संज्ञान लेते हुए यूपी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने दिए आदेश, कोहरे की वजह से रात में परिवहन विभाग की नहीं चलेंगी बसें. क्षेत्रीय प्रबंध निदेशकों को इस व्यवस्था को लागू करने का निर्देश. यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर उनके रुकने और अलाव की व्यवस्था करने के भी दिए निर्देश.
Rajesh Tiwari
December 20, 2022
1
लखनऊ : यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला 21 दिसंबर को आगे की बहस के बाद, 12 दिसंबर को उच्च न्यायालय ने निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी थी. याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने निकाय चुनावों से पहले ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट फार्मूला अपनाने की बात कही है, लेकिन योगी सरकार ने बगैर ट्रिपल टेस्ट ओबीसी आरक्षण तय कर दिया है.
Rajesh Tiwari
December 20, 2022
0
सोनभद्र : भाजपा नेता स्मृति ईरानी पर कांग्रेस नेता अजय राय के विवादित बयान ‘लटके-झटके’ पर सोनभद्र में महिला बीजेपी नेता ने किया मुकदमा. सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है.
Rajesh Tiwari
December 20, 2022
0
आंबेडकरनगर : एसडीएम भीटी सुनील कुमार को काशीराम आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत की उचित जांच न करने के कारण हाईकोर्ट ने चंदौली पुलिस को एसडीएम को गिरफ्तार करने का आदेश दिया. हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में चंदौली पुलिस ने एसडीएम् सुनील कुमार को सोमवार को गिरफ्तार किया. वर्ष 2013 में जनपद चंदौली में एसडीएम् की तैनाती के दौरान प्रकरण प्रकाश में आया था. जिसकी उचित जांच न किये जाने के कारण मामला हाईकोर्ट पहुंचा था. कोर्ट के आदेश के क्रम में चंदौली पुलिस सोमवार देर शाम अंबेडकरनगर पहुंची और स्थानीय भीटी पुलिस टीम को साथ लेकर एसडीएम के अकबरपुर स्थित सरकारी आवास पहुंची. एसडीएम और पुलिसकर्मियों के बीच गिरफ्तारी को लेकर वार्ता के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. जहाँ उन्हें मंगलवार को कोर्ट पेश किया जाना है.
Rajesh Tiwari
December 6, 2022
3
लखनऊ : 2020 बैच के पीसीएस अफसरों की आज शाम 7 बजे होगी सीएम योगी से मुलाकात. 9 दिसंबर को समाप्त हो रही है इस बैच के अफसरों की ट्रेनिंग, लखनऊ के अलीगंज “उपाम” में कुल 41 अफसर ले रहे ट्रेनिंग.
Rajesh Tiwari
November 2, 2022
3
लखनऊ : संघ लोक सेवा आयोग ने अक्तूबर माह में पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए डीपीसी की थी जिसमें कुल 23 अधिकारियों के नामों पर विचार किया था. इनमें 17 पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति दे दी गई है. बाकी अफसरों के किसी न किसी जांच में फंसे होने के कारण उनके मामले में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति पाने वालों में आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, कामता प्रसाद सिंह, राम सहाय यादव, अतुल सिंह, राम सिंह वर्मा, मंजुलता, डॉ. अलका वर्मा, संतोष कुमार, सुनील कुमार सिंह, चित्रलेखा सिंह, सतीश पाल, मदन सिंह गर्ब्याल, बिपिन कुमार मिश्रा, रेखा एस चौहान, अनिल कुमार सिंह, रीना सिंह और रत्नेश सिंह शामिल हैं.
Rajesh Tiwari
November 2, 2022
0
देहरादून : उत्तराखंड में प्रमोशन से आईएएस बने 16 अफसरों को बैच आवंटित हुआ. सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को 2016 बैच, चार अफसरों को 2010 का बैच, 2016 का बैच पांच अफसरों को मिला है. सीएम धामी के अपर सचिव ललित मोहन रयाल को 2011 बैच मिला है. डीओपीटी ने उत्तराखंड कैडर के इन सभी 16 आईएएस अफसरों को बैच आवंटित कर दिए हैं. इस बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार योगेंद्र सिंह यादव, उदय राज, डीके तिवारी, उमेश पांडेय को 2010, ललित मोहन रयाल और कमरेंद्र सिंह को 2011, आनंद श्रीवास्तव और हरीश कांडपाल को 2013, संजय़ कुमार को 2014, नवनीत पांडेय को 2015, मेहरबान सिंह बिष्ट, आलोक पांडेय, बंशीधर तिवारी, रुचि मोहन रयाल और झरना कमठान को 2016 का बैच आवंटित किया गया है.
Rajesh Tiwari
October 7, 2022
1
लखनऊ: भारतीय रोड कांग्रेस के 81वें अधिवेशन का उदघाटन शनिवार को, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी होंगे मुख्य अतिथि और लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री बृजेश सिंह उपस्थित होंगे शामिल. 11 साल बाद यूपी को मिली मेजवानी, आज से तीन दिनों तक लखनऊ में इंडियन रोड कांग्रेस. देश-विदेश के 1500 से अधिक डेलीगेट्स लेंगे हिस्सा.
Rajesh Tiwari
October 6, 2022
1
लखनऊ : शहरी निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी भारतीय जनता पार्टी इसबार के चुनाव में और मजबूती से अल्दने और उम्दा प्रदर्शन की तैयारी में लग चुकी है. इसके लिए प्रदेश के नवनियुक्त पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह निगम वाले क्षेत्रों से शुरुआत कर समूचे प्रदेश का मंथन शुरू करेंगे. बताते चलें कि पिछली बार हुए 16 नगर निगमों के चुनाव में भाजपा ने 14 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी. इस बार शाहजहांपुर के शामिल होने से निगमों की संख्या 17 हो गई है. इस बार प्रदेश नेतृत्व ने सूबे के सभी नगर निगमों पर कमल खिलाने का लक्ष्य रखा है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for