Tuesday, May 5 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
April 5, 2019
0
दिल्ली : मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्य सचिव डी एस ढेसी को 1 जुलाई से छह महीने का विस्तार मिल सकता है.1982 बैच के आईएएस अधिकारी ढेसी 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले हैं.
Rajesh Tiwari
April 5, 2019
1
दिल्ली : कर्नाटक के पूर्व मुख्य सचिव बीजेपी में शामिल. 1981 बैच की पूर्व आईएएस अधिकारी सुश्री रत्न प्रभा के भाजपा में शामिल होने की जानकारी.
Rajesh Tiwari
April 5, 2019
1
मुंबई : मुंबई पुलिस आयुक्त का पद सक्रिय राजनीति का मार्ग है, फिलहाल अगर ऐसा कहा जाय तो गलत नहीं होगा. यह इस बात से साफ़ हो जाता है कि मुंबई पुलिस के दो पूर्व पुलिस आयुक्त सत्य पाल सिंह, यूपी के बागपत से और अरूप पटनायक, ओडिशा के कटक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं.
Rajesh Tiwari
April 5, 2019
1
लखनऊ : यूपी के IPS अफसरों के बच्चे IAS बने, एकेडी द्विवेदी की बेटी गुंजन की 9वीं रैंक, अशोक मुथा जैन की बेटी भी IAS बनीं, DIG बरेली राजेश पाण्डेय की बेटी कृति भी IAS बनीं, कृति दूसरी बार IAS में चयनित हुई, पिछले साल IRS बनी थी कृति पाण्डेय.
Rajesh Tiwari
April 5, 2019
1
लखनऊ : 2009 बैच के आईपीएस अजय साहनी को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी बनाया गया, इसके पहले एसपी बाराबंकी रहे सतीश कुमार को एक वसूली कांड में निलंबित किया गया था जिसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं गर्म थीं।
Rajesh Tiwari
April 5, 2019
1
लखनऊ : गन्ना किसानों से जुड़ी बड़ी खबर, गन्ना किसानों के बकाये पर चीनी मिलें करेंगी ब्याज का भुगतान, केन कमिश्नर संजय भूसरेड्डी ने हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, घाटे में चल रही चीनी मिलें 7 प्रतिशत और फायदे में चल रही चीनी मिलें 12 प्रतिशत करेंगी ब्याज का भुगतान, सपा सरकार ने 2012 से 2015 तक का गन्ना किसानों के बकाये पर ब्याज कर दिया था माफ, इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 9 मार्च 2017 को दिया था आदेश.
Rajesh Tiwari
April 5, 2019
1
लखनऊ : नगर आयुक्त इंद्रमणि की स्मार्ट घड़ी ने खोली नगर निगम में तैनात सफाई कर्मियों की पोल, बिना काम के ही ले रहे थे सालों से वेतन, स्मार्ट घड़ी सिस्टम लागू होने के बाद बेनकाब हुए सफाई कर्मचारी, नगर निगम का 30 करोड़ हर साल जा रहा था बेकार, आगामी 10 अप्रैल से नगर निगम की शुरू होगी कारवाई, ठेके पर सफाई कराने वाली काम चोर संस्थाएं हटाई जाएगी.
Rajesh Tiwari
April 5, 2019
0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की अफसरशाही में गुरुवार को 3 बदलाव किए गए, उत्पादन निगम के एमडी पद से हटाकर कमिश्नर गोरखपुर बनाये और फिर स्टडी लीव पर एक वर्ष के अध्य्यन अवकाश की लीव लेने के बाद अमित गुप्ता को अब सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग बनाया गया है, अमित गुप्ता मई माह में 1 वर्ष के लिए अध्य्यन अवकाश पर जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन हिमांशु कुमार और विशेष सचिव रेशम विकास नरेंद्र सिंह पटेल को लोकसभा चुनाव के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है।
Rajesh Tiwari
April 3, 2019
0
लखनऊ : PPS से IPS में प्रमोशन के लिए DPC इसी महीने के अंत तक, प्रोन्नति पाने वाले 18 अफसरों में 1991 बैच के ज्यादा, PPS से IPS में प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश का कोटा 157 का है, डीपीसी से लाभ पाने वालों में सुनीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, राकेश कुमार पांडेय, सुधा सिंह, निजाम हसन, दिनेश सिंह, अष्टभुजा प्रसाद सिंह, राम यज्ञ, कमला प्रसाद यादव, राम बदन सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, तेज स्वरूप सिंह, सुभाष चंद्र शाक्य, रुचिता चौधरी, रमाकांत प्रसाद, हृदयेश कुमार, अवधेश कुमार विजेता, आदित्य प्रकाश वर्मा का नाम शामिल है. यदि इनमें से किसी का लिफाफा बन्द होता है तो अगले यानी 1992 बैच के अफ़सरो में से सीनियारिटी के आधार पर चयन किया जाएगा.
Rajesh Tiwari
April 3, 2019
0
लखनऊ : UP के अपर निदेशक के ख़िलाफ़ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज, कृषि निदेशालय में तैनात प्रमोद कुमार पांडेय के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, वैध स्रोत से 88 लाख की आमदनी, जांच में 1 करोड़ 17 लाख मिली.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for