Tuesday, May 5 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
April 3, 2019
1
लखनऊ : हाईकोर्ट आज कल UP के अफ़सरो से बेहद नाराज़ है और रोज किसी न किसी को अवमानना की नोटिस दे रहा है, फिलहाल लखनऊ के डीएम सहित 3 प्रमुख सचिव को हाईकोर्ट ने अवमानना का नोटिस दिया, हाईकोर्ट ने अदालत के आदेशों की अवमानना पर सज़ा देने की बात कही, प्रमुख सचिव होम अरविन्द कुमार को अवमानना का नोटिस, प्रमुख सचिव सिचाई टी वेंकटेश को अवमानना का नोटिस, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रहे जयंत नार्लीकर को अवमानना का नोटिस, 2 IAS अफ़सरो को सुनवाई के लिए 6 मई को बुलाया गया है जबकि 2 IAS अफ़सरो को 7 मई को सुनवाई के लिए बुलाया गया.
Rajesh Tiwari
April 3, 2019
1
लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी प्रभु एन सिंह और ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अलोक कुमार के बीच आज अहम् बैठक बापू भवन में 3 बजे होगी, घरो में शोरूम खोलने पर बिजली कनेक्शन न देने के प्रस्ताव पर लग सकती है बैठक में मुहर.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
1
लखनऊ : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल लखनऊ का काटा कनेक्शन, बिजली बिल बकाया करोड़ों में, बिजली विभाग ने जिला जेल का कनेक्शन आज काट दिया गया, जिला कारागार व जिला कारागार आवासीय का है बिजली बिल बकाया, कनेक्शन कटने से जिला कारागार व जिला आवासीय पूरा अंधेरे में है, कैदी से लेकर परिवार अंधेरे में.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
1
लखनऊ : प्रमुख सचिव ग्राम विकास अनुराग श्रीवास्तव 10 अप्रैल को हाईकोर्ट में तलब, 70 भूतपूर्व सैनिको का ग्राम विकास अधिकारी पद पर हुआ था चयन भूतपूर्व सैनिक होने का मांगा था प्रमाण, जिसके देने के बाद भी लगभग 9 महीने बाद भी नियुक्ति पत्र न दिए जाने से कोर्ट नाराज.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
1
लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा प्रभात कुमार को अवमानना का नोटिस जारी कर खुद या फिर अपने वकील के माध्यम से जवाब दाखिल करने को कहा है, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने यह आदेश सुरेश चंद्र पाल समेत अन्य की ओर से दायर अवमानना याचिका पर दिया, याचियों का आरोप है कि उनकी एक याचिका पर रिट कोर्ट के 16 अगस्त 2018 के फैसले व आदेश का अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा प्रभात कुमार ने पालन नहीं किया.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
0
लखनऊ : सचिवालय प्रशासन के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता, समीक्षा अधिकारी वरिष्ठता सूची विवाद में पिछले दिनों अवमानना के दोषी ठहराए गए थे, अब हाईकोर्ट ने गुप्ता की सजा समाप्त करने की अपील पर सुनवाई करने का आग्रह नामंजूर कर दिया है, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने महेश गुप्ता को यह सजा सहायक समीक्षा अधिकारियों की वरिष्ठता सूची संबंधी मामले में डॉ. किशोर टंडन समेत आठ अन्य द्वारा पिछले साल दायर अवमानना याचिका पर सुनाई थी जिसमें उनपर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया था.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
0
लखनऊ : आईटीबीपी की डीआईजी अपर्णा कुमार अब उत्तरी धुव्र पर तिरंगा फहरायेंगी, इस अभियान में विश्व के विभिन्न देशो के नौ और सदस्य शामिल होंगे, अभियान के लिए अपर्णा 30 मार्च को ही नार्वे की राजधानी ओस्लो रवाना हो गयी है, अपर्णा ने इसी जनवरी में दक्षिणी ध्रुव यानी साउथ पोल पर तिरंगा लहराया था, इसके बाद वे लगातार उत्तरी ध्रुव के अभियान के लिए ट्रेनिंग करती रहीं.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
0
लखनऊ : सपा सरकार में आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन पाने वाले लगभग 900 पुलिस अधिकारियो जिसमें CO स्तर के करीब 211 अधिकारी शामिल हैं को कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने उनकी प्रोन्नत्ति रद्द करने के एकल पीठ के आदेश पर रोक लगायी, प्रोन्नत्ति रद्द करके नयी सूची जारी करने के आदेश जारी किये, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन के मामले में अपना आदेश 5 पुलिस उपाधीक्षकों विनोद सिंह सिरोही, हरिमोहन सिंह, उमेश नाथ मिश्र, राजेश कुमार द्विवेदी व एक अन्य की विशेष अपील पर दिया.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
0
फर्रुखाबाद : बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की दबंगई, बीजेपी प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने बिजली बिभाग के अधिशासी अधिकारी पंकज अग्रवाल को दी धमकी, बिजली बिभाग से एनओसी न मिलने पर दी गयी धमकी, पिछले 7 सालों से बीजेपी सांसद का बिजली का बिल नही है जमा, तकरीबन 5 लाख का बिजली का बिल है बकाया, अधिशासी अधिकारी पंकज अग्रवाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित रूप में की शिकायत, सांसद का ऑडियो अधिशासी अधिकारी ने किया वायरल, अधिशासी अधिकारी का चंद महीने पहले विधायक से हो चुका है बबाल,फतेहगढ कोतवाली क्षेत्र के बिजली घर का मामला.
Rajesh Tiwari
April 2, 2019
1
बलिया : बलिया DM पिटाई प्रकरण में बीती रात आरोपी विनोद तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज, 151 की धारा को बदलकर 332,353,504,506 ipc के अंतर्गत आरोपी विनोद तिवारी के ऊपर अभियोग पंजीकृत किया गया, तहसीलदार बलिया ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई FIR, DM की पिटाई के दौरान तहसीलदार बलिया गुलाबचंद DM चैंबर मे मौजूद, बलिया कोतवाली मे FIR दर्ज.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for