Free songs
BREAKING
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विद्युत् नियामक आयोग ने स्टैण्डर्ड आफ़ परफार्मेंस रेगुलेशन-2019 के प्रावधान का हवाला दे कहा है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं को निगेटिव बैलेंस के कारण कटी बिजली यदि रिचार्ज करने के 02 घंटे के भीतर बहाल नहीं होती है तो पावर कारपोरेशन को प्रतिदिन के हिसाब से 50 रूपये मुआवजा देना होगा. प्रदेश के 70 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं पर लागू होगा यह नियम.
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में गो प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध का शंखनाद कर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने किया घोषणा, बनायेंगे चतुरंगिनी सेना, गो रक्षा के लिए शस्त्र उठाने से भी परहेज नहीं. इस दौरान कार्यक्रम में अनुमति मिलने में आयी प्राशसनिक दिक्कतों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसी सन्यासी या योगी का दोहरा चरित्र नहीं हो सकता. माघ मेले की घटना का किया उल्लेख पूछे सवाल कि क्या वेद पढने वाले बटुक क्या आपकी लाठी और जूते के योग्य थे ? जो उनके साथ अन्याय किया गया.
दिल्ली : गाजियाबाद के हरीश 13 साल से कोमा में, माता-पिता की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, देश में पहली बार मिली इच्छा मृत्यु को मजूरी. कोर्ट की टिपण्णी कि पीड़ित को अनंत पीड़ा में नहीं रख सकते. फैसले के बाद एम्स दिल्ली की निगरानी में जीवनरक्षक प्रणाली हटेगी.
दिल्ली : बुधवार को फारस की खाड़ी में ईरान द्वारा 03 व्यावसायिक जहाज़ों कि बनाया गया निशाना, फारस की खाड़ी में भारत के 28 जहाज फंसे, चालक दल के 778 सदस्यों की जान खतरे में. भारत ने की हमले की निंदा.
प्रयागराजः SP कौशांबी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2024 में दर्ज FIR की विवेचना की प्रगति के साथ हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर तथा न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने यह आदेश शिवपाल यादव उर्फ सिप्पल की याचिका पर दिया, जिसमें याची के बेटे अजय उर्फ नाटू का शव 26 अगस्त 2024 को तालाब में मिला था। याची ने आशंका जताई कि बेटे को खुदकुशी के लिए प्रभु पासी, लक्ष्मण पासी, बेद्ये पासी, पप्पू बेहना व अंकुर खटिक ने उकसाया था। पुलिस ने लक्ष्मण पासी व पप्पू पासी को गिरफ्तार करने के साथ ही आरोप पत्र दाखिल किया, लेकिन अन्य आरोपित अब तक पकड़ से बाहर हैं।
लखनऊ : सिंचाई विभाग में चीफ इंजीनियर पदों पर प्रोन्नति का आदेश निरस्त, हाइकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश, चीफ इंजीनियर के पदों पर डीपीसी द्वारा की गई सिफारिश व प्रोन्नति आदेश को किया खारिज, छह सप्ताह में मेरिट के आधार पर नए सिरे से प्रोन्नति करे सरकार.
2019-05-16
Scroll To Top