Wednesday, October 28 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
February 24, 2021
1
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 19 मार्च को 4 साल पूरे हो जायेंगे और इसी के साथ ही सरकार 2022 के लिए चुनावी मोड़ में होगी. 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी ने अपना अंतिम बजट भी 22 फरवरी को पेश किया. लेकिन
2017 के विधानसभा चुनाव से पहले जारी संकल्प पत्र में शामिल छोटे-बड़े 225 वादों में से कई अभी पूरे नहीं किये जा सके हैं. योगी सरकार ने इन चार वर्षों में पांच बजट व कई अनुपूरक बजट पेश किये फिर भी इनमें से दो तिहाई वादों को पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से अमल करने में कामयाब रहे हैं लेकिन करीब एक तिहाई वादों पर अब भी अमल होना बाकी है. जिनमें किसानों को ब्याजमुक्त फसली ऋण, यूपी में स्थापित उद्योगों में 90 प्रतिशत नौकरियों को प्रदेश के युवाओं के लिए आरक्षित करने, कॉलेज में दाखिला लेने वाले सभी युवाओं को मुफ्त लैपटाप, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन 1000 रुपये करने व सभी गरीबों को गरीब कल्याण कार्ड व उसमें दी जाने वाली सुविधाओं जैसे कई वादे अभी भी अधूरे हैं.
Rajesh Tiwari
February 24, 2021
4
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कार्पोरेशन के वार्षिक राजस्व आवश्यकता प्रस्ताव के साथ स्लैब परिवर्तन कराने की दाखिल याचिका पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. पावर कॉर्पोरेशन की ओर से 2021-22 के वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) प्रस्ताव पर टिप्पड़ी करते हुए उपभोक्ता परिषद् ने साजिश करार करते हुए कहा है कि जिस स्लैब परिवर्तन के प्रस्ताव को आयोग पहले ही खारिज कर चुका है उसे अब फिर चोर दरवाजे से दाखिल किया जाना मंशा पर सवाल खड़ा करता है.
Rajesh Tiwari
February 24, 2021
0
लखनऊ : मुख्य सचिव ने भारत सरकार के मंत्रिगण एवं सचिवगण के प्रेषित पत्रों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की, मंत्रिगण एवं सचिवगण द्वारा प्रेषित पत्रों का तत्परता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए-मुख्य सचिव, पूर्व में प्राप्त पत्रों की समीक्षा कर लम्बित पत्रों का एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित कराएं-मुख्य सचिव, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मेरठ में स्पोर्टस युनिवर्सिटी की स्थापना के सम्बन्ध में गठित समिति की बैठक की, बैठक में समिति द्वारा स्पोर्टस यूनिवर्सिटी की स्थापना हेतु मेरठ में सिंचाई विभाग के स्वामित्व की वन संरक्षित भूमि में से 36.9813 हे0 भूमि खेल विभाग को निःशुल्क अन्तरित किये जाने की संस्तुति की गई.
Rajesh Tiwari
February 22, 2021
1
लखनऊ : योगी सरकार सोमवार को अपना पांचवां बजट पेश करेगी. 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले किसानों, युवाओं, महिलाओं व श्रमिकों के साथ सभी वर्गों को साधने का यह आखिरी मौका होगा. बजट 5.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है. फिलहाल बजट पर कोविड-19 महामारी का दबाव और लंबे किसान आंदोलन का भी असर होने की उम्मीद. इसके अलावा युवाओं को लैपटाप व किसानों को ब्याजमुक्त फसली ऋण जैसे बड़े बजट खर्च वाले कई चुनावी वादे अभी भी अधूरे, चुनाव में सर्वाधिक अहम भूमिका निभाने वाले इस वर्ग की उम्मीदों को सरकार लगा सकती है पंख.
Rajesh Tiwari
February 1, 2021
1
लखनऊ : यूपी मे दस आईएएस अफ़सरों के हुए तबादले, जो पावर कॉरपोरेशन का कबाड़ा करे उसको औघोगिक विकास मे भेजने की परंपरा क़ायम, मायावती के क़रीबी रहे अरविंद कुमार को बनाया गया एसीएस औघोगिक विकास, राधा चौहान एसीएस को वित्त , आलोक कुमार को पीएस चिकित्सा शिक्षा , संजीव मित्तल को एसीएस वाणिज्य कर , रजनीश दुबे को एसीएस नगर विकास , एम देवराज को पीएस के साथ चैयरमैन पावर कारपोरशन, चीफ सेक्रेटरी को आईडीसी का भी चार्ज दिया गया है.
Rajesh Tiwari
January 25, 2021
4
लखनऊ : डीजीपी कमेंडेशन डिस्क का ऐलान,गणतंत्र दिवस पर दिया जाएगा पदक 482 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रशंसा चिन्ह,36 प्लेटिनम,127 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे,319 सिल्वर कमेंडेशन डिस्क दिए जाएंगेए,डीजी अभियोजन आशुतोष पांडे को मेडल,एडीजी पीएसी बीके सिंह को मेडल मिलेगा.,पुलिस कमिश्नर नोएडा आलोक सिंह को मेडल,आईजी मेरठ प्रवीण कुमार को मिलेगा मेडल,एडीसीपी चिरंजीव नाथ को प्लेटिनम।
Rajesh Tiwari
January 9, 2021
1
लखनऊ : पूर्वांचल यूपी के माफिया विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश वापस लाने के लिए और उसके मेडिकल कवच की काट हासिल करने के लिए कानूनी विकल्पों का सहारा लेने में जुटी है. इस मामले में यूपी सरकार की याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रोपड़ जेल अधीक्षक को 18 दिसंबर को एक नोटिस जारी किया था, अब इस नोटिस को कोर्ट से लेकर जेल अधीक्षक रोपड़ को सौंपने के लिए गाजीपुर पुलिस रोपड़ के लिए रवाना हो चुकी है. गौरतलब है कि पंजाब में दर्ज रंगदारी के एक मामले में मुख्तार अंसारी पर केस दर्ज कर रोपड़ जेल ले जाया गया था. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मुख्तार को बांदा जेल से पंजाब की रोपड़ जेल में शिफ्ट किया गया था. तब से मुख्तार रोपड़ जेल में ही बंद है. कोर्ट में विचाराधीन मामलों में पेशी के लिए गाजीपुर और आजमगढ़ की पुलिस कई बार रोपड़ जेल गई, लेकिन हर बार मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर मुख्तार को यूपी पुलिस को सौंपने से रोपड़ जेल प्रशासन आनाकानी करती रहा है.
Rajesh Tiwari
January 9, 2021
1
महाराजगंज : महाराजगंज में एसडीएम ने महिला से की हाथापाई, बदसलूकी मामले में स्थानीय सांसद पंकज चौधरी ने उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही, महराजगंज में निचलौल के एसडीएम राम सजीवन मौर्य के वायरल विडिओ में वह एक युवती से बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं. जानकारों के अनुसार शुक्रवार को निचलौल विकास खंड क्षेत्र के ग्राम लौहरौली स्थित पंचायत भवन में एसडीएम राम सजीवन मौर्य की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई थी.
Rajesh Tiwari
January 8, 2021
0
दिल्ली : दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दिल्ली स्वास्थ्य विभाग, एयरपोर्ट अथॉरिटी और सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिल्ली आने वाले यात्रियों पर केंद्र सरकार की ओर बनाई गई मानक संचालन प्रक्रिया का पालन कराने की दी गई हिदायत के बाद सरकार ने जारी किया आदेश कि ब्रिटेन से दिल्ली आने वाले यात्रियों को केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए नए दिशा निर्देशों का का सख्ती से करना होगा पालन. जो लोग कोरोना पॉजिटिव होंगे उन्हें तो आइसोलेट किया जाएगा, जो लोग कोरोना निगेटिव पाए जाएंगे उन्हें सात दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन और फिर सात दिन के होम क्वारंटीन में रहना होगा.
Rajesh Tiwari
January 8, 2021
0
लखनऊ : बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री योगी ने दिखाई और सख्ती, दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए. जिलाधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया यह पाया गया है कि शराब बाहर से लाई गई थी, शराब की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है. अब तक कुल पांच लोगों की हुई मौत और 16 लोगों की हालत गंभीर है. गंभीर लोगों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस मामले में लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया. बताया गया कि मृतक सभी मजदूर थे. मृतकों ने गांव में ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक युवक से रात शराब खरीदकर पी थी. शराब पीने के कुछ देर बाद ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for