Wednesday, October 28 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
January 8, 2021
2
दिल्ली : कृषि क़ानून के विरोध में किसानों का आन्दोलन 44वें दिन भी जारी, रास्ता निकलने की संभावना कम. किसान बिल वापसी पर अड़े तो सरकार केवल आवश्यक संसोधन को तैयार. शुक्रवार को आठवें दौर की बातचीत भी रही बेनतीजा, अब होगी 15 जनवरी को बात. सरकार के साथ वार्ता से पहले गुरुवार को हजारों किसानों ने दिल्ली के चारों ओर ट्रैक्टर रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन.
Rajesh Tiwari
January 8, 2021
4
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में श्मसान घाट हादसे में नगर निगम की ठेकेदार अजय त्यागी के फार्मों पर सख्ती. मुरादनगर में हुए श्मशान घाट हादसे के बाद गिरफ्तार किये गये ठेकेदार अजय त्यागी की फर्मों द्वारा पांच साल में कराए गये सभी निर्माण कार्यों का नगर निगम थर्ड पार्टी ऑडिट कराएगा. अब इन फर्मों की 2015 से 2020 तक की कुंडली को खंगाला जाएगा. बताते चलें कि गाजियाबाद नगर निगम में अजय त्यागी की फर्म को करीब 20 से 25 करोड़ के विकास कार्य मिलते थे, फिलहाल उसकी फर्मों द्वारा नौ निर्माण कार्य निगम बोर्ड के फंड से, एक 14वें वित्त आयोग के फंड से, तीन अवस्थापना निधि के फंड से और दो-तीन कार्य रोड कटिंग व अन्य फंड से कराए जा रहे हैं.
Rajesh Tiwari
January 8, 2021
4
दिल्ली : देश भर में ड्राई रन की तैयारी, बिहार में कोरोना का कहर जारी. स्कूल खुलते ही कोरोना का धामा, बिहार के मुंगेर जिले में 22 स्कूली बच्चे, 02 शिक्षक व 01 चपरासी हुए कोरोना पाजिटिव. केवल 75 लोगों की जांच में 25 मिले पाजिटिव. गुरूवार को असरगंज प्रखंड की अमैया पंचायत स्थित लाल बहादुर शास्त्री किसान उच्च विद्यापीठ, ममई के 22 स्कूली बच्चे, दो शिक्षक और एक चपरासी कोरोना पाजिटिव मिले. जिसके बाद जिलाधिकारी रचना पाटिल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को होम आईसोलेशन में भेजा गया. कोरोना पाजिटिव पाए गए सभी बच्चों की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच की है.
Rajesh Tiwari
October 29, 2020
2
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर राज्य सभा के लिए नामांकन के बाद बुधवार को दिनभर सियासी नाटक का दौर जारी रहा. सपा-बसपा के पक्षों की दलीलों के बाद आखिरकार देर शाम निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने सपा समर्थित प्रकाश बजाज का नामांकन रद्द कर दिया. और बसपा उम्मीदवार रामजी गौतम के नामांकन पर आपत्तियों को खारिज कर दिया जिसके बाद राज्यसभा चुनाव में सभी दस सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया. अब 2 नवंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं. ऐसे में यदि कोई नाम वापसी नहीं होती है तो जिसकी संभावना शून्य है, के बाद सोमवार को निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी और निर्विरोध रूप से
भाजपा के हरदीप पुरी, अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और बीएल वर्मा तो सपा से रामगोपाल यादव, बसपा से रामजी गौतम को विजयी माना जाएगा.
Rajesh Tiwari
October 29, 2020
5
दिल्ली : 1994 बैच के आईएएस अफसरों का इम्पैनल्मेंट एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर अब प्रारंभिक नववर्ष में होने की संभावना है.
Rajesh Tiwari
October 6, 2020
1
दिल्ली : आयकर और सीमा शुल्क दोनों संवर्गों के 19 IRS अधिकारीयों को प्रवर्तन निदेशालय में सहायक निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया. इनमें डी वी के किशोर, रवि गौतम, ऋषि कुमार वर्मा, शैलेंद्र कुमार चौबे, शिव कुमार गुप्ता, अभिषेक भूषण, सीता राम मीणा, हेम राज, राम चारण मीणा, दिलीप कुमार, के पार्थ सारथी रेड्डी, रतीश चंद्र मिश्रा, राजा राम मीणा, हनवंत सिंह पुनिया, राजीव कुमार, बिपन कुमार शर्मा, निकुण कुमार गोयल, राजेंद्र सिंह और केदार कुमार लेनका का नाम शामिल है.
Rajesh Tiwari
October 6, 2020
1
लखनऊ : हाथरस काण्ड की जिम्मेदारियों से अपना पल्ला झाड़ने के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी को बदले जाने की चर्चाएँ तेज हैं. अब सवाल यह उठ रहा है कि उनकी जगह कौन लेगा? कहा जा रहा है कि 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजनवीर सिंह या फिर 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह को एचसी अवस्थी की जगह लाया जा सकता है.
Rajesh Tiwari
September 16, 2020
1
दिल्ली : एजीएमयूटी कैडर के छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली सरकार में नई जिम्मेदारी दिया गया है. जिनमें मुक्तेश चद्रम को लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि आर एस क्रिश्निया को स्पेशल सीपी साउथ जोन और सतीश गोलछा को स्पेशल सीपी, सेंट्रल बनाया गया है. इसी तरह, संजय सिंह को विशेष सीपी, पश्चिम के रूप में नियुक्त किया गया है, रॉबिन हिबू विशेष सीपी, सशस्त्र पुलिस, कार्यान्वयन और के रूप में नियोजन और आनंद मोहन विशेष सीपी, प्रशिक्षण और परिवहन के रूप में पोस्ट किया गया है.
Rajesh Tiwari
September 16, 2020
0
दिल्ली : एजीएमयूटी कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी सुश्री नेहा यादव जोकि वर्तमान में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हैं, को एसटीएस में पदोन्नत किया गया है.
Rajesh Tiwari
September 16, 2020
2
दिल्ली : निदेशक, ईडी के पद पर बताया जा रहा है कि इस बार आईपीएस और आईआरएस (आईटी) अधिकारियों कि नजर है. लेकिन कई दावेदारों के होने के बावजूद अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for