Saturday, May 2 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 10, 2026
0
लखनऊ : अमेरिका इरान युद्ध से उभरे खाड़ी संकट से खड़ा हुआ आयात-निर्यात का संकट, अमेरिकी टैरिफ से उबरते ही यूपी के 24 हजार करोड़ रूपये के निर्यात पर फिर से ग्रहण. आयात किये जाने वाली वस्तुओं कच्चातेल,एलपीजी,खजूर,पिस्ता,किशमिश,केशर, उर्वरक की हो सकती है कमी, और निर्यात होने वालों में बासमती चावल,लेदर और फुटवियर,मांस, पीतल और हैंडीक्राफ्ट,इत्र, कालीन आदि के निर्यात न होने से इंडस्ट्री को लगेगा धक्का और रोजी-रोटी के संकट से इनकार नहीं.
Rajesh Tiwari
March 10, 2026
0
लखनऊ : भ्रष्टाचार पर योगी सरकार उठाने जा रही एक बड़ा कदम, अब राज्य कर्मियों को एक कैलेण्डर वर्ष में 06 माह के मूल वेतन से अधिक रकम शेयर बाजार या ने स्कीम में निवेश करने पर इसकी जानकारी सरकार को अनिवार्य रूप से सरकार को देनी होगी. इसके लिए कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 में होगा संशोधन, कैबिनेट बैठक में इसको मिल सकती है मंजूरी.
Rajesh Tiwari
March 10, 2026
0
लखनऊ: 11 मार्च की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम को कुल 26 शर्तों के साथ मिली अनुमति. एलडीए के अफसरों के अनुसार आयोजन करवाने वाली संस्था को स्मारक समिति के माध्यम से कई विभागों से NOC लेकर जमा करना था लेकिन निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा सके। जिसके कारण अनुमति नहीं मिली थी। जानकारी के मुताबिक 3 दिन के कार्यक्रम के लिए आवेदन कर 4.50 लाख रुपए का शुल्क जमा किया गया था।
Rajesh Tiwari
March 10, 2026
0
लखनऊ : खाड़ी संकट का दिखने लगा असर, सरकार ने एलपीजी बुकिंग 21 दिन से बढाकर 25 दिन किया, दावा जमाखोरी रोकने का है मकसद. नेशनल रेस्तरां एसोशियन ऑफ़ इंडिया ने सरकार के निर्देश का हवाला दे एलपीजी सप्लाई घटने की जताई आशंका. बंगलुरु होटल एसोशियन के मुताबिक बंगलुरु में बिना किसी पूर्व सूचना के एलपीजी सप्लाई की गयी बंद.
Rajesh Tiwari
March 9, 2026
0
महोबा : जलजीवन मिशन के कामों को लेकर स्थानीय विधायक ब्रजभूषण राजपूत और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच हुए विवाद और कहासुनी के बाद सड़कों की मरम्मत के लिए मंत्री ने दिया था एक माह का समय, मियाद हुई पूरी नहीं पूरा हुआ शत प्रतिशत काम. श्रीनगर, भैरवगंज में नहीं हो सकी सड़कों की मरम्मत, पानी का कनेक्शन भी नहीं मिला. महोबा जिले में करीब 1100 करोड़ की 05 परियोजनाएं हैं संचालित. गाँव गाँव में पाईप डालने के लिए खोदी गयी थीं सड़कें, पाईप लाइन डालने के बाद नहीं दुरुस्त हुई थी सड़कें. विधायक ने पेयजल योजनाओं में लगाया था नियमितता का आरोप.
Rajesh Tiwari
March 9, 2026
11
काठमांडू : नेपाल में बालेन शाह एतिहासिक जीत दर्ज कर बनेगे पाहे मधेशी पीएम. करीब 10 साल बाद नेपाल को मिलेगी एक स्थिर सरकार, पर चुनौतियाँ भी कम नहीं.
Rajesh Tiwari
March 9, 2026
7
लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कालरों को 2 से 3 साल की फीस एक साथ जमा करने की व्यवस्था ख़त्म, अब हर साल देनी होगी पीएचडी की फीस. विश्व विद्यालय की शोध समिति की बैठक में हुआ फैसला. साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि फीस जमा न करने वाले स्कालरों का शोधकार्य अवरुद्ध माना जाएगा.
Rajesh Tiwari
March 9, 2026
0
लखनऊ : बसपा ने पार्टी के संस्थापक काशीराम की जयंती के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. जिलों मंडलों में बैठकों का दर जारी है तो एक प्रतिनिधमंडल ने काशीराम स्मारक में चल रही तैयारियों का जायजा लिया. यहाँ 15 मार्च को काशीराम जयंती पर कार्यक्रम होना है. जानकारी के मुताबिक़ पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 12 मंडलों के सभी जिलों में “लखनऊ चलो” का नारा देकर कार्यकर्ताओं को बुलाने का काम जारी है.
Rajesh Tiwari
March 9, 2026
0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय बढाने का ऐलान करने के साथ ही कहा कि मिशन शक्ति का अगला चरण नवरात्री से. उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश 5-टी विजन ट्रेडिशन, टेक्नोलाजी, ट्रांसपरेसी ट्रस्ट और ट्रांसफारमेशन का सबसे बड़ा और सफल माडल बनकर उभरा है
Rajesh Tiwari
March 9, 2026
0
दिल्ली : ईरान की राजधानी तेहरान में तेल डिपो पर अमेरिका इस्राईल का हमला, आसमान काला, छाया अँधेरा, जहरीली गैस स्वास्थ्य के लिए बनी खतरा. कई जगह भीषण आग, छाई रही धुएं की परत. इरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा कि US की सोच रही कि वेनुजुएला जैसा होगा. हम हमला करं कंट्रोल कर लेंगे लेकिन अब खुद फंस गए. जबकि ट्रंप का बयान है कि इरान की सेना लगभग टूटने की स्थिति में है, उनकी मिलिट्री, नेवी व एयरफोर्स लगभग खत्म है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for