Saturday, May 2 2026
Menu
Search for
Home
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्य समाचार
सत्ता के गलियारों से
अफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाई
आमने-सामने
Breaking News
Rajesh Tiwari
March 9, 2026
0
दिल्ली : राष्ट्रपति के प्रोटोकाल का मामला, गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेज किया जवाब तलब. पीएम मोदी ने फिर साधा निशाना तो ममता ने किया पलटवार, पीएम ने कहा कि यह राष्ट्रपति, संविधान और देश में लोकतंत्र की महान परम्परा का भी अपमान है, ममता का जवाब राष्ट्रपति का अपमान मोदी ने किया था.
Rajesh Tiwari
March 8, 2026
0
वाराणसी : बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में विज्ञानं,कला,संगीत,बाजार,कृषि,धर्म विज्ञानं और कर्मकांड की पढाई के लिए विदेशी काफी हो रहे आकर्षित. विश्वविद्यालय में विषयवार विदेशी छात्रों की संख्या पर नजर डालें तो विज्ञानं संकाय में 210 से ज्यादा, कला संकाय में 170 से जायद, वाणिज्य संकाय में 150 से ज्यादा, कृषि विज्ञानं में 150, सामाजिक विज्ञानं संकाय में 120 से ज्यादा, संगीत एवं मंच कला संकाय में करीब 35, विधि संकाय में 35 से ज्यादा, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञानं संकाय में करीब 15-20, मैनेजमेंट स्टडीज में 15-20 और शिक्षा संकाय आयुर्वेद में 10 बच्चे कर रहे ज्ञानार्जन.
Rajesh Tiwari
March 8, 2026
0
लखनऊ : बिजली विभाग द्वारा महंगे स्मार्ट मीटर के लिए वसूली गयी ज्यादा धनराशी करनी होगी वापस, 127 करोड़ का किया जाएगा समायोजन, रीचार्ज में किया जाएगा एडजस्ट, राज्य विद्युत् नियामक आयोग ने जारी किया आदेश. अधिक कीमत पर 10 सितम्बर 2025 से दिए जा रहे थे नए स्मार्ट मीटर, नए कास्ट डेटा बुक की मजूरी के बाद कीमत हुई तय. सिंगल फेज के लिए 6016 की जगह 2800 और थ्री फेज मीटर के लिए 11341 की जगह अब लगेंगे 4100 रूपये, 3.53 उपभोक्ताओं को मिली राहत.
Rajesh Tiwari
March 8, 2026
0
लखनऊ : नितीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन पर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, बोले 2009 में सपा-बसपा गठबंधन के समय मायावती को और इंडी गठबंधन 2024 में नितीश कुमार को वह प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन भाजपा नितीश को राज्यसभा सदस्य से ही रिटायर करना चाहती है. केशव मौर्य के हेलीकाप्टर में आयी खराबी को लेकर बोले कि हम सभी सफ़र करते हैं और सभी को सुरक्षत रहना चाहिए, लेकिन नया वाला हेलीकाप्टर भी इनको मिलना चाहिए. वहीँ शिवपाल यादव ने इस मौके पर बीजेपी सरकार में कमीशन खोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि 60% कमीशन तो 40% से ही काम होता है.
Rajesh Tiwari
March 8, 2026
0
लखनऊ : होम्योपैथी दवाओं के टेंडर का मामला, अधिकतर फार्मों को बाहर करने के मकसद से कई ऐसी शर्तें जोड़ी गयीं जिसको सभी पूरी नहीं कर सकते. चहेती फार्मों को फायदा पहुँचाने का आरोप. इंडियन इंडस्ट्रीज एसोशियन ने आयुष विभाग के प्रमुख सचिव समेत अन्य सक्षम स्तर पर पत्र भेज कर किया शिकायत. जेम पोर्टल से दवा खरीद के लिए 24 फरवरी को हुए थे टेंडर जारी, 12% एल्कोहल वाली दवाओं की 30ML से ज्यादा की पैकिंग अब ज्यादातर फार्मों द्वारा नहीं किया जाता, इसके बावजूद 500ML की पैकिंग की शर्त लगा दी गयी. इसी तरह शासनादेश का उल्लंघन करते हुए MSME और स्टार्टअप को रियायत नहीं दी गयी, मेडिकल उपकरणों कि सप्लाई के लिए लागू सीई मार्किंग को दवाओं की खरीद में अनिवार्य करना आदि तथ्य शिकायत में शामिल है. मंत्री दयालु के मुताबिक रिपोर्ट तलब की गयी है, शर्त जोड़ने की पुष्टि होने पर कार्यवाई होगी.
Rajesh Tiwari
March 8, 2026
0
लखनऊ : 2027 की मुश्किलें दूर करने में जुटे संघ, सरकार और संगठन. क्षेत्रीय स्तर पर लगातार जारी बैठकों में जनता के मूड की ली जा रही थाह, चुनौतियों को हल करने पर मंथन जारी. यूजीसी के नए नियम से बाते समाज को साथ लेकर चलने, कई अन्य मुद्दों पर पार्टी के अन्दर सामने आ रहे मतभेद, SIR की समीक्षा जैसे मुद्दों पर हो रहा विचार, सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए संघ की घर घर पहुँचने की तैयारी. प्रदेश सरकार के मंत्रियों के कामकाज, उनकी नाराजगी जानने के साथ ही नए संभावित दावेदारों का लिया जा रहा फीडबैक, एक एक सीट का किया जा रहा आंकलन.
Rajesh Tiwari
March 8, 2026
0
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के प्रोटोकाल उलंघन मामले में गरमाई राजनीति, प्रधानमंत्री मोदी ने साधा निशाना तो मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने किया पलटवार. दार्जिलिंग पहुँचीं राष्ट्रपति ने आदिवासी कानक्लेव की जगह बदलने के बाद ममता बनर्जी का नाम लेकर अपने नाराजगी जाहिर किया था. उन्होंने ममता को अपनी बहन बताते हुए कहा कि लगता है कि वह नाराज है क्योंकि बंगाल दौरे के दौरान न तो उनके स्वागत के लिए सीएम आयीं और न ही उनका कोई मंत्री. इसके बाद पीएम मोदी सहित कई भाजपा के मंत्रियों ने ममता पर साधा निशाना. जिसपर सीएम ममता ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रपति मुर्मू का इस्तेमाल राज्य को बदनाम करने के लिए कर रही है.
Rajesh Tiwari
March 8, 2026
0
दिल्ली : ईरानी राष्ट्रपति की पडोसी देशों से माफ़ी, बोले जब तक इरान पर नहीं होगा हमला तब तक ईरान भी नहीं करेगा जवाबी कार्यवाई. शनिवार को दुबई एअरपोर्ट पर ईरान ने ड्रोन से किया हमला, क्या इरानी सत्ता का सेना पर पूरण नियंत्रण नहीं? ट्रंप बोले खाड़ी देशों के सामने इरान ने किया सरेंडर. इरान का दावा अमेरिका ने केशम आईलैंड पर मीठे पानी के प्लांट पर किया हमला, 30 गाँवों में पानी की समस्या. उधर बहरीन की राजधानी मनामा में जोरदार धामके की आवाज सुनाई दी, ऐसे करीब पांच धमाके होने की बात कही गयी.
Rajesh Tiwari
March 6, 2026
0
लखनऊ : जेवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट को सिक्यूरिटी क्लियरेंस मिलने के काम में हुई प्रगति, एक कदम आगे बढ़ा. सिक्यॉरिटी ने एंटी हाइजेक कंटीजेंसी प्लान (AHCP) को मंजूरी दे दी है। अब उम्मीद है कि इसी हफ्ते एयरपोर्ट की सिक्यॉरिटी क्लियरेंस जारी हो जाएगी। अफसरों के मुताबिक ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्यॉरिटी ने एंटी हाइजेक कंटी जेंसी प्लान (AHCP) को मंजूरी दे दी है. प्लेन हाइजैक होने या फिर बम की सूचना मिलने पर यह आता है काम. इसमें विमानन कंपनियां, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय आपदा प्रबंधन समिति और सरकार शामिल होती है.
Rajesh Tiwari
March 6, 2026
0
लखनऊ : यूपी की ट्रेनों में तैनात लोको पायलट ट्रेन ड्यूटी के बजाय कार्यालयों में की ड्यूटी को दे रहे तरजीह, खासकर नए कार्यालयों में निभा रहे सहायक की भूमिका. राजधानी लखनऊ के 125 से ज्यादा लोको पायलट अपनी मूल तैनाती पर नहीं. इनमें से कई लोको पायलट रेलवे के बड़े अफसरों के यहाँ दे रहे अपनी सेवायें. जबकि एक लोको पायलट को हफ्ते में 01 दिन (30 घंटे) का मिलता है रेस्ट, ट्रेन लेकर पहुँचने के बाद 6 से 8 घंटे और मुख्यालय से लौटने के बाद 16 घंटे का मिलता है रेस्ट, साल में करीब 50 छुट्टियां मिलने का है प्रावधान फिर भी इससे रहे हैं बच. खबरों के मुताबिक लखनऊ मंडल की 14 लाबी में कुल 2230 लोको पायलट की है तैनाती, लेकिन प्रमुख लाबियों में पद से ज्यादा तैनाती. लखनऊ में 701 पद के सापेक्ष 785 तैनात, अयोध्या 209 पद के सापेक्ष 235 तैनात, सुल्तानपुर 225 पद के सापेक्ष 257 तैनात और वाराणसी में 526 पद के सापेक्ष 528 लोको पायलट तैनात हैं. जबकि मंडल की 10 लाबी ऐसी हैं जहाँ जरुरी तैनाती से कम तैनात हैं. इनमें जौनपुर में जरूरी 45 पदों में से 35 खाली, प्रयागराज में सभी 37 पद खाली, टांडा थर्मल के सभी 07 पद खाली, रायबरेली में 189 की जगह 170 तैनात, पंडित दींनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) में 60 में से 32 पद खाली, गौरीगंज के सभी 03 पद खाली, फूलपुर के सभी 10 पद खाली और ऊंचाहार के सभी 09 पद खाली हैं. चिंताजनक स्थिति यह है कि इन प्रमुख लाबी में अतिरिक्त तैनाती है जबकि फील्ड में लोको पायलट की कमी है. ऐसा रेल सञ्चालन की चुनातियों से बचने के लिए हो रहा है.
Previous page
Next page
Back to top button
Close
Search for