लखनऊ : पश्चिम एशिया में लगातार जारी युद्ध के चलते आये वैश्विक रक्षा जरूरतों में उछाल ने निर्यात में प्रदेश का डिफेन्स उत्पादन 12 हजार करोड़ रूपये से बढ़कर जल्द 24 हजार करोड़ तक पहुँच सकता है. गोला बारूद, आर्टिलरी पार्ट, बुलेटप्रूफ जैकेट, सीमित ड्रोन और हेलमेट जैसे उत्पादों की भारी मांग है, एंटी ड्रोन सिस्टम भी यूपी में बन रहे हैं. रूस यूक्रेन युद्ध और हालिया पश्चिमी संकट ने दुनिया की रख्सा नीति को बदल दिया है.