Free songs
BREAKING

लखनऊ : लोकसभा चुनाव परिणाम से उत्साहित कांग्रेस ने नए सिरे से प्रदेश संगठन में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक संगठन में जहाँ सक्रिय युवाओं के साथ ही पिछ़ड़ों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है वहीँ कई जिलों के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीयों को भी बदले जाने की तैयारी की जा रही है. प्रदेश नेतृत्व जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर अभियान चलाने की तैयारी में है. पार्टी की रणनीति है कि संसद में जिन मुद्दों को उठाया जाए, उसे लेकर सड़क पर भी आंदोलन हो. पार्टी ने ऐसे युवाओं को चिन्हित करना शुरू कर दिया है जो जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर आंदोलन चला सके. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि संगठन में काम करने वालों की जरूरत है. भीड़ के बजाय निरंतर जनता के हितों के लिए संघर्ष करने वालों को आगे बढाया जाएगा. ऐसे युवाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी देकर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित की जाएगी.

afsarnama
Loading...
Scroll To Top