लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लेखपाल, एएनएम, कनिष्ठ सहायक जैसे पदों पर जल्द होंने जा रही भर्तियाँ. भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी. विभिन्न विभागों से समूह ग की भर्ती के लगभग 180 से अधिक अधियाचन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिले. इसके आधार पर वह 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा. अगले महीने जारी होने वाली
प्रमुख भर्तियों में एएनएम, लेखपाल, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, जेई की हैं. आयोग स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एएनएम के 4800 से अधिक पदों, राजस्व विभाग के अंतर्गत लेखपाल के 4700 से अधिक पदों, राज्य कर, राजस्व परिषद आदि विभागों में कनिष्ठ सहायक के 1100 से अधिक पदों के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी करने जा रहा है.

Related Articles

Back to top button