लखनऊ : लखनऊ हाईकोर्ट में 18 नवम्बर को प्रदेश के सभी डीएम और कमिश्नर के साथ हाईकोर्ट के जज करेंगे बैठक. बैठक में अनाथ बच्चों के पोषण आदि से संबंधित विषयों पर होगी चर्चा और अधिकारियों को जजों के समक्ष देना होगा प्रजेंटेशन. गोमती नगर स्थित हाईकोर्ट के परिसर में प्रदेश के सारे कमिश्नर और सारे डीएम की जजों द्वारा बुलाई गई है बैठक. हाईकोर्ट में होने वाली इस बैठक में नहीं रहेंगे मुख्य सचिव और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि. अनाथ बच्चों को कहां रखा जाए, शेल्टर होम या फिर नारी निकेतन, बाल संरक्षण, अत्याचार, उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के उपाय और उनके लिए स्वास्थ्य शिक्षा गरीब बच्चों के पठन-पाठन आदि पर चर्चा और उपायों के लिए होगी बैठक. सुबह 10:30 बजे से शुरू होने वाली बैठक के शाम तक चलने की संभावना.

Related Articles

Back to top button