लखनऊ : PPS एसोसिएशन ने रविवार को बैठक कर अपनी नई कार्यकारिणी चुन ली है. जिसमें नोएडा के निठारी काण्ड को खोलने वाले दिनेश यादव को अध्यक्ष, ADG L&O के स्टाफ़ अफसर राजेश सिंह को महामंत्री और ATS के एपी सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया. अपनी आज की बैठक में PPS एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर सिस्टम का विरोध कर इसे लागू नहीं किये जाने की मांग की. बैठक में वेतन विसंगति और आईपीएस अफसरों द्वारा PPS अधिकारियों से अभद्रता, बत्तमीजी किये जाने पर उनके खिलाफ आंदोलन किये जाने जैसे भी शामिल रहे और उनपर उचित कार्यवाही करने का फैसला एसोसिएशन कार्यकारिणी द्वारा लिया गया.

Related Articles

Back to top button