दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी चिंदबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. सीबीआई हिरासत के दो दिन हो चुके हैं औ अभी दो दिन और बाकी हैं. सीबीआई चिदंबरम से जुड़े आईएनएक्स मीडिया मामले में लेनदेन का पता लगाने के लिए पांच देशों ब्रिटेन, मॉरीशस, सिंगापुर, बारमूडा तथा स्विटजरलैंड को लेटर रोगेटरी (एलआर) यानी न्यायिक अनुरोध पत्र भेजे हैं. बताते चलें कि चिदंबरम को वित्तमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान 305 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश प्राप्त में आईएनएक्स मीडिया को 2007 में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में कथित अनियमितता बरतने के लिए गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

Back to top button