Free songs
BREAKING

लखनऊ : हाईकोर्ट के आदेश से केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने उत्तर प्रदेश राज्य कोटे के 23 आईएएस अधिकारियों के बैच आवंटन में बदलाव किया है. इन आईएएस अधिकारियों को पहले जो बैच आवंटित था अब उससे एक पहले का बैच आवंटित किया गया है. जिनमें 16 आईएएस अधिकारियों इंद्र विक्रम सिंह, हीरा लाल, राम यज्ञ मिश्र, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, फैसल आफताब, दीप चंद्र, अमर नाथ उपाध्याय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, साहब सिंह, श्रीश चंद्र वर्मा, सुशील कुमार मौर्य, मानवेंद्र सिंह, अटल कुमार राय और नरेंद्र प्रसाद पांडेय
का पूर्व में आवंटित 2010 बैच को अब 2009 किया गया है. इसके आलावा 07 आईएएस अफसरों श्याम बहादुर सिंह, पवन कुमार गंगवार, ब्रजेश कुमार, हरिकेश चौरसिया, महेंद्र सिंह, रविंद्र पाल सिंह और अनिल कुमार को पूर्व में आवंटित 2015 बैच को बदलकर 2014 बैच किया गया है.

afsarnama
Loading...
Scroll To Top