लखनऊ : “स्कॉच अवार्ड 2024” आयुष्मान अभियान के तहत लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने में अव्वल रहे सहारनपुर जिले को, मिला सिल्वर प्रमाणपत्र. 2023 में आयुष्मान अभियान को जमीन पर साकार करने में सहारनपुर जिला अव्वल रहा था. इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी रहे दिनेश चंद्र को “स्कॉच अवार्ड 2024” के लिए आमंत्रित किया गया. फ़िलहाल “स्कॉच अवार्ड 2024” का सिल्वर पत्र मिल चुका है.श्री दिनेश चंद्र अपनी शासकीय व्यस्तता के चलते उक्त अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने नहीं जा सके और शासन से अनुमति न मिल पाने की वज़ह से सहारनपुर जिला प्रशासन से भी कोई नहीं जा सका. बताते चलें इस अवार्ड में किसी तरह का मानदेय, भत्ता, अथवा कोई धनराशि नहीं दी जाती. इसमें केवल प्रमाणपत्र के तौर पर गोल्डेन, सिल्वर और प्लेटिनम पुरस्कार दिया जाता है. पूर्व में भी इस तरह का अवार्ड उत्तर प्रदेश के विभागों और अफसरों को दिया गया है.गौरतलब है कि लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने में सहारनपुर जिले का काम सराहनीय रहा था, जिसकी प्रशंसा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भी किया गया था. श्री दिनेश चंद्र को इसके पहले 4 बार राज्य पुरस्कार और 2022-23 में राष्ट्रीय पुरस्कार देकर निर्वाचन आयोग द्वारा पुरस्कृत किया गया है.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button