लखनऊ : यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने बुधवार को ट्वीटर “X” पर एकबार फिर से संगठन को सरकार से ऊपर बताया और फिर उस ट्वीट को डिलीट कर दिया. कुछ समय बाद फिर से उसी ट्वीट को केशव से ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया. जिसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया को बयान दिया और ट्वीट किया कि यूपी में भाजपा सरकार कमजोर हो गई है. इसलिए ये लोग अपने फैसले वापस ले रहे हैं. भाजपा के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में सब खत्म कर दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि दलाली हो रही है. ये लोग कमजोर पड़ गए हैं. उपचुनाव के कारण शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस का फैसला टाला गया है. इन लोगों ने कुर्सी के चक्कर में जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है. जिस पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जवाब देते हुए कहा कि “सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी,भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है, सपा का PDA धोखा है. यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button