लखनऊ : सीएम योगी ने राज्य कर विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा कर अधिकारियों से कर संग्रह में पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता और कड़े प्रवर्तन की नीति अपनाने का दिया निर्देश. साथ ही शेल कंपनियों और पंजीकृत फर्जी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने ने निर्देश दिया कि सेंट्रल जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत संदिग्ध फर्मों की जानकारी केंद्र को भेजी जाए ताकि उनका पंजीकरण निरस्त हो सके. वहीं स्टेट जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत फर्मों की विभागीय स्तर पर गहन जांच कर यदि अनियमितता मिले, तो पंजीकरण निरस्त कर एफआईआर दर्ज की जाए.

Related Articles

Back to top button