

अफसरनामा ब्यूरो
लखनऊ : डीआईजी बस्ती 2010 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अफसर संजीव त्यागी को सुप्रीम कोर्ट ने वायस सैम्पल देने का दिया निर्देश. मार्च 2020 में कोविड महामारी के दौरान बिजनौर के एसपी रहे त्यागी पर दौरान मुस्लिम विरोधी टिपण्णी करने का है आरोप. याचिकाकर्ता इस्लामुद्दीन अंसारी ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्यवाही को दिया था चुनौती. जिसमें उनपर आडिओ क्लिप के जरिये आफ्वाह फैलाने के आरोप में हुआ था मुकदमा दर्ज. जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2025 में उनके खिलाफ कार्यवाही रद्द कर आडियो क्लिप की सत्यता की जांच के दिए थे निर्देश.
अदालत ने निर्देश दिया है कि जांच के बाद आडियो क्लिप की ट्रांसक्रिप्ट सहित पूरी रिपोर्ट को अदालत के समक्ष सौंपा जाये. साथ ही अदालत ने यह भी साफ़ किया है कि उस समय पुलिस द्वारा जब्त किये गए याचिकाकर्ता के मोबाईल फोन से कोई सामग्री डिलीट गयी है अथवा नहीं.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मूल निवासी वरिष्ठ आईपीएस अफसर संजीव त्यागी 2010 बैच के आईपीएस अफसर हैं.



