नोएडा : नोएडा एयरपोर्ट से घरेलु उड़ानें जल्द, दिल्ली के मुकाबले शुरूआती दौर में उड़ानें हो सकती हैं सस्ती. रोड और ट्रेन कनेक्टिविटी की सुविधा विकसित होने तक यात्रियों को लुभाने की है कवायद. एयरलाइन्स को ख़ास मिल सकता है ख़ास पैकेज जिससे खाने से लेकर खानपान तक के लिए कम भुगतान करना पडेगा. यहाँ एयरलाईन्स कंपनियों से लेंडिंग, पार्किंग, एरोब्रिज चार्ज कम लिए जाने की तैयारी के साथ ही एविएशन तेल, टर्मिनल बिल्डिंग में काउंटर व अन्य सर्विसेज के लिए कम चार्ज लिए जाने की तैयारी है.

साथ ही सरकार नोएडा एयरपोर्ट पर आवागमन की सुविधा के लिए एयरपोर्ट से यमुना एक्सप्रेसवे की 04 किमी की दूरी को और बेहतर करने, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और इस्टर्न फेरिवेल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी दुरुस्त करने पर विचार कर रही है. रैपिड रेल, हाईस्पीड रेल स्टेशन की भी योजना है. साथ ही बंगलौर के कैम्पेगोंडा जोकि शहर से 50 किमी दूर है लेकिन वहाँ शहर के अलग अलग हिस्सों से बसें चलाई जाती हैं. इसी तर्ज पर नोएडा एयरपोर्ट तक यूपी रोडवेज की बसें भी चलाई जायेंगी. चोला रेलवे स्टेशन को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी है.

Related Articles

Back to top button