लखनऊ : सिपाहियों की कमी से जूझ रहे आबकारी विभाग में अब होगी 722 पदों पर भर्ती. ऑनलाइन आवेदन 04 से 24 जून 2026 के बीच होंगे, जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 01 जुलाई तक किये जा सकेंगे. सोमवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसके सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश क्या जारी. बताते चलें कि उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग का अन्य राज्यों के मुकाबले किया जाने वाला खर्च बहुत कम है. जिसके कारण फील्ड में तैनात स्टाफ की कमी और उनके द्वारा क्षेत्र की शराब दुकानों की मोनिटरिंग में काफी व्यावहारिक दुस्वारियाँ हैं. फिलहाल सरकार का यह कदम सराहनीय है लेकिन जरुरत से काफी कम बताया जा रहा है. साथ ही आवागमन के साधन और उनपर आने वाला खर्चा एक बड़ा विषय है.

Related Articles

Back to top button