शाहजहांपुर : वृद्धावस्था पेंशन घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की संपत्ति हुई सीज और फ्रीज. इसमें भूमि, गेस्ट हॉउस व कार शामिल जिसकी कीमत 02 करोड़ 53 लाख 85 हजार आंकी गयी. बताते चलें कि जुलाई 2023 में वृद्धावस्था पेंशन घोटाले के हुए खुलासे के बाद 28 जुलाई 2023 को जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने थाना सदर बाजार में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. गिरोह बनाकर वृद्धावस्था पेंशन योजना के रुपये का गबन किया गया था. मूलरूप से मऊ के थाना मोहम्मदाबाद गोहना के गांव तुलसीपुर कुड़वा के रहने वाला राजेश कुमार गिरोह का सरगना था. उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी.

Related Articles

Back to top button