लखनऊ : वैश्विक स्तर पर पिछले एक दशक में कोरोना से लेकर तमाम अन्य बीमारियों ने विश्व भर में लोगों के स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंता खड़ा किया है. अब हंटावायरस संक्रमण के प्रकोप को लेकर लोगों को सावधान किया जा रहा है. खबरों के मुताबिक अटलांटिक महासागर में एक क्रूज शिप पर फैली बीमारी के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोग बीमार हैं. विशेषज्ञों को शक है कि यह चूहों से फैलने वाला हंटावायरस संक्रमण का प्रकोप हो सकता है. हंटावायरस मुख्य रूप से चूहों के पेशाब, लार और मल के संपर्क में आने से फैलता है. शुरुआत में इसके लक्षण बिल्कुल फ्लू जैसे होते हैं, पर ये गंभीर रूप भी ले सकता है.