लखनऊ : @UPPCL स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर जनमानस में जारी विरोध से झुकी योगी सरकार, उत्तर प्रदेश में अब बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर सिस्टम ख़त्म, नए नहीं लगाए जायेंगे बल्कि पुराने पोस्टपेड में बदले जायेंगे. प्रीपेड में तकनीकी खामी को देखते हुए उर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को दिया आदेश. बड़ा सवाल यह कि क्या बिना किसी पूर्ण तैयारी और विधिवत जांच पड़ताल के ही जनमानस पर थोपा जा रहा था स्मार्ट प्रीपेड मीटर? और इस थोपे जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए जिम्मेदार कौन? ऐसा फैसला आखिर किसके हित में?