लखनऊ: सूबे में दूर होगी वित्त अधिकारियों की कमी,86 सहायक लेखाधिकारियों की वित्त एवं लेखाधिकारी/कोषाधिकारी के पद पर हुई पदोन्नति, उत्तर प्रदेश में अधिकारियों की कमी से जूझ रहे वित्त एवं लेखा सेवा संवर्ग को 86 वित्त एवं लेखा अधिकारी जल्द ही मिल जाएंगे. आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सहायक लेखाधिकारी से वित्त एवं लेखाधिकारी / कोषधिकारी पद पर पदोन्नति की डीपीसी संपन्न हुई. लोक सेवा आयोग से पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की सेलेक्शन लिस्ट शासन आने के बाद शासन द्वारा शीघ्र ही पदोन्नति के आदेश जारी किए जाने की संभावना है. बताते चलें कि वर्तमान में प्रदेश में वित्त एवं लेखा सेवा संवर्ग में ग्रेड वेतन 5400,6600,7600 और 8700 में अधिकारियों की भारी कमी महसूस की जा रही है.