लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण में जब माननीय और उनके परिवारों को भी करना पड़ रहा इन्तजार तो आमजन के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है. दिवंगत पूर्व एमएलसी अच्छेलाल वाल्मीकि के पुत्र कौशल कुमार वाल्मीकि को 28 साल से दूकान आवंटन का इन्तजार है. गुरूवार को LDA मुख्यालय में लगी जनता अदालत में कौशल कुमार वाल्मीकि भी रहे शामिल. कौशल कुमार के मुताबिक 1998 में डालीगंज के रामनगर में सड़क चौडीकरण में उनकी तोड़ी गयी दूकान के एवज में लालजी टंडन ने विस्थापित कोटे से दूकान आवंटन के लिए वीसी को पत्र लिखा था लेकिन आज तक उस प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका है.

Related Articles

Back to top button