बाड़मेर : मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक के 11,500 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद अब इसी बैंक की बाड़मेर शाखा में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में फर्जीवाड़े के चलते सीबीआई ने केस दर्ज किया है. सीबीआई के मुताबिक राजस्थान में पीएनबी की बाड़मेर शाखा में एक सीनियर ब्रांच मैनेजर ने सितंबर 2016 और मार्च 2017 के बीच ‘बेईमानी और धोखाधड़ी’ से 26 मुद्रा लोन’ बांटे. कहा गया है कि इसके कारण बैंक को करीब 62 लाख रुपये का नुकसान हुआ. अब इन 26 में से पांच लोन एनपीए हो गए हैं. सीबीआई ने इस मामले में पीएनबी बाड़मेर शहर के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर इंदर चन्द्र चंदावत के खिलाफ केस दर्ज किया है. सीबीआई ने कहा है कि उन्होंने लोन जारी करने से पहले आवेदकों की जांच नहीं की, फिजिकल वेरीफिकेशन नहीं किया और लोन देने के बाद आवेदकों के संपत्ति अर्जित करने की भी जांच नहीं की.

Related Articles

Back to top button