Free songs
BREAKING
लखनऊ : युद्ध के चलते उभरे गैस संकट से उबरने के लिए देश भर में ईसीए लागू, घरेलु उपभोक्ताओं व वाहनों को होगी निर्बाध आपूर्ति. घरेलु गैस आवंटन में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को श्रेणियों में बांटा. कामर्शियल एलपीजी की आपूर्ति में आ रही समस्याओं की जांच के लिए समिति गठित. एलपीजी उत्पादन 10 फ़ीसदी बढा, सभी रिफाईनारियाँ 100 फ़ीसदी क्षमता पर कर रही काम.
लखनऊ : अमेरिका-ईरान युद्ध का असर व्यापार हो रहा ठप्प, होर्मुज बंद से लौट रहे जहाज 3000 करोड़ के मीट सब्जी और देरी उत्पादों के निर्यात पर संकट. व्यावसायिक सिलेंडर पर रोक से भी कारोबार पर संकट, घरेलु सिलेंडर 928 की जगह ब्लैक में 1400-1500 में रहे बिक. कामर्सियल सिलेंडर की कमी के चलते अलीगढ में करीब 5000 इकाईयां प्रभावित, मेरठ में 50 यूनिटें बंद पूर्वांचल में भी बनी हुई है समस्या, सहारनपुर में PNG ठप्प. प्रमुख सचिव खाद्य रणवीर प्रसाद ने दिए सभी जिलापूर्ति अधिकारीयों को निर्देश फील्ड में रहें बने लोगों को करें जागरूक, प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं.
लखनऊ : आयुर्वेद कालेजों में दवा खरीद का बजट जारी, अनुरक्षण मद के बजट का अभी इन्तजार. अनुरक्षण मद से कालेजों में OPD, IPD व हास्टल के रख रखाव सबंधी किये जाते हैं कार्य. फ़िलहाल राजकीय मेडिकल कालेजों को जेम पोर्टल से दवा खरीद किए जाने के निर्देश के साथ 20 से 30 लाख रूपये जारी किये गए हैं. सूबे में कुल 07 राजकीय मेडिकल कालेज हैं जिनमें आयुष मिशन के तहत दवाएं दी जाती हैं, और इसके लिए बजट निदेशालय स्तर से मेडिकल कालेजों को जाता है.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार निजी अस्पतालों के उद्घाटन का फीता काट स्वास्थ्य और रोजगार के आंकड़े जुटाने में जुटी है, जबकि विभागीय उदासीनता और निजी अस्पतालों की मुनाफाखोरी का शिकार जनता है.छापेमारी के बाद “आमजन” के लिए शुरू की गयी आयुष्मान योजना और निजी अस्पतालों की सामने आयी चिंताजनक हकीकत. “राष्ट्रीय स्वस्थ्य प्राधिकरण” के निर्देश पर “स्टेट एजेंसी साचीज” ने “आयुष्मान योजना” से जुड़े कई निजी अस्पतालों में की छापेमारी, मंडल स्तर पर पूरे प्रदेश में शुरू हुई छापेमारी से आयी जमीनी हकीकत, कि कैसे निजी अस्पताल रहे लूट और सरकारी आंकड़े एकदम मजबूत….जारी
लखनऊ : शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय के 02 भवनों को सोमवार को नगर निगम ने किया सील, 64 लाख रुपये का है टैक्स बकाया. DIOS दफ्तर पर 46.81 लाख रूपये और इसी परिसर में माध्मिक राज्य पुस्तकालय इकाई पर 17.68 लाख रूपये का है बकाया. नगर निगम ने UPSIDC व ट्रांसमिशन भवन भी किये गए सील, उर्दू टीचिंग एंड रिसर्च सेंटर पर करीब 1.24 करोड़ और ट्रांसमिशन भवन पर 22 और UPSIDC पर 52 लाख रूपये का है नगर निगम का बकाया.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न स्थानों पर तैनात 17 डिप्टी कलेक्टरों को पोस्ट स्केल देने का आदेश दिया है. ये सभी अधिकारी 2012 बैच पीसीएस अधिकारी हैं.
2018-04-25
Scroll To Top