MainSlideअफसरी चकल्लस/सुनी-सुनाईमुख्य समाचार

पीसीएस अफसरों का आईएएस में प्रमोशन लंबित, गृहमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल

#पूर्व प्रमुख सचिव नियुक्ति की उदासीनता के चलते लंबित है पीसीएस से आईएएस में अफसरों का प्रमोशन. 

अफसरनामा ब्यूरो  

लखनऊ : पीसीएस से आईएएस के प्रमोशन में हो रही देरी को लेकर पीसीएस संघ का एक प्रतिनिधि मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाक़ात किया. पीसीएस संघ के इस प्रतिनिधि मंडल में  उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र के अलावा गाजियाबाद के नगर आयुक्त सीपी सिंह, मुरादाबाद के नगर आयुक्त अवनीश शर्मा,डीपी सिंह, कुमार विनीत एवं कपिल सिंह आदि वरिष्ठ पीसीएस थे.

बताते चलें कि डीओपीटी ने 9 अप्रैल को 31 पीसीएस अफसरों के आईएएस में प्रमोशन के लिए गजट किया था. लेकिन जानकारी के मुताबिक़ पूर्व प्रमुख सचिव नियुक्ति दीपक त्रिवेदी की उदासीनता के चलते डीपीसी अभी तक नहीं हो पायी जिसके चलते पीसीएस अफसरों का यह प्रतिनिधि मंडल प्रदेश में पीसीएस अफसरों की परेशानियों को लेकर गृह मंत्री से मिला है.

Related Articles

Back to top button