सूचना निदेशक बने पीसीएस अफसर शिशिर,उज्जवल कुमार को नगर आयुक्त इलाहाबाद

अफसरनामा ब्यूरो

लखनऊ : पिछली सरकार से अभी तक निदेशक सूचना के पद पर आईएएस की तैनाती रही थी. लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से पीसीएस अफसर पर भरोसा जताते हुए उनको सरकार का अहम हिस्सा माने जाने वाले सूचना विभाग का निदेशक बनाया है. 1997 बैच के पीसीएस अफसर शिशिर की गिनती काफी काबिल अफसरों में की जाती है..

मजे की बात यह है कि जिस तरह से पीसीएस संघ के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह को सूडा का निदेशक बनाया गया और उसके कुछ ही महीने बाद वे आईएएस बन गए, ठीक इसी तरह शिशिर का भी अगले साल होने वाली डीपीसी में आईएएस में प्रमोशन संभावित है. इसके पहले पीसीएस अफसर अजय उपाध्याय काफी दिनों तक निदेशक सूचना के चार्ज में रहे हैं. बलिया के रहने वाले पीसीएस अफसर शिशिर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में डीसीओ, नोएडा में एडीएम कानून व्यवस्था और लखनऊ में की तैनाती में हिंदी संस्थान के डायरेक्टर, सांस्कृतिक विभाग के डायरेक्टर और भाषा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात रहे.

Related Articles

Back to top button