Free songs
BREAKING
दिल्ली : अमेरिका में ट्रंप की सरकार बनने के बाद से अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों पर दिखी सख्ती, फरवरी 2025 में बेड़ियों से बांधकर भारतीयों को भेजे जाने की तस्वीर हुई थी वायरल, छिड़ा था विवाद. अब अमेरिका ने अवैध प्रवासियों के “सेल्फ डिपोर्टेशन” को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्टर जारी किया, भारत को दिखाने के लिए पोस्टर में दिखाया ताजमहल, चीन, कोलंबिया की भी पहचान कराती तस्वीरे पोस्टर में शामिल. अमेरिका छोड़ अपने या फिर किसी दूसरे देश जाने पर प्रवासियों को अमेरिका देगा फ्री यात्रा और 2600 अमेरिकी डालर का बोनस. CBP होम एप के जरिये लिया जा सकता है इसका लाभ, ऐसे में हिरासत से होगा बचाव.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 11 मई 2022 से जारी कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक की परम्परा को अब लगेगा विराम, करीब 04 साल बाद मिलेगा पूर्णकालिक डीजीपी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के चलते योगी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का पैनल लोक सेवा आयोग को भेजा.
सोनभद्र : जिले में प्रधामंत्री किसान सम्मान निधि में बड़े पैमाने पर सामने आयी अनियमितता, कृषि विभाग के सत्यापन में 50740 लाभार्थी मिले अपात्र. 1402 0 ऐसे जिनकी हो चुकी मौत फिर भी खातों में जा रही किसान सम्मान निधि. 33800 लाभार्थियों के नाम कोई कृषि भूमि नहीं, और 591 आयकरदाता. 569 मामलों में पति पत्नी दोनों ले रहे लाभ, जबकि 1658 ने कराया है दोहरा पंजीकरण, जाँच में कुछ नाबालिगों को भी ले रहे योजना का लाभ. फ़िलहाल कृषि विभाग ने सूची शासन को भेजी.
अयोध्या : आज राममंदिर में श्रीराम यंत्र स्थापना कार्यक्रम, राष्ट्रपति मुख्य अतिथि, सीएम योगी भी कार्यक्रम में शामिल. हिंदू नववर्ष पर श्रीराम मंदिर में आयोजित होगा ऐतिहासिक समारोह। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11:55 बजे शुभ अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजा करेंगी। समारोह में करीब सात हजार मेहमान शामिल होंगे, और कार्यक्रम का प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से आस्था के साथ सामाजिक समरसता और सभी वर्गों के सम्मान का संदेश भी जुड़ा है।
लखनऊ : पूर्व केन्द्रीय मंत्री और फतेहपुर जिले की पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति बनीं “राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग” की अध्यक्ष. चुनाव की दहलीज पर खड़े उत्तर प्रदेश की सियासत में यह तैनाती महत्वपूर्ण. पहले कुर्मी बिरादरी के पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष और अब निषाद मतों के लिए साध्वी निरंजन ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया जाना बीजेपी की पिछड़े मतों को जोड़ने की कोशिश.
दिल्ली : मंगलवार को होने वाली केन्द्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के नए चीफ का चयन करने के लिए अनुसूचित बैठक स्थगित. बताया जा रहा है कि विपक्षी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के इनकार करने के बाद यह बैठक स्थगित कर दी गयी है.
2018-11-27
Scroll To Top