लखनऊ : स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों के अनुसार सबसे स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में लखनऊ देश में 12वें स्थान पर, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में 19 अवॉर्ड जीतकर यूपी सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने वाला राज्य रहा. सबसे बड़ी बात यह कि लखनऊ देश में सबसे तेजी से सुधार करने वाली राजधानी चुनी गई, स्वच्छता की रैंकिंग में लखनऊ चार साल में 249 से 12वीं रैंकिंग पर पहुंच गया. प्रदेश के सबसे साफ शहरों में भी लखनऊ अव्वल रहा है. 16वें पायदान पर आगरा और 19वें स्थान पर गाजियाबाद क्रमश: राज्य के दूसरे और तीसरे सबसे साफ शहर हैं.

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button