लखनऊ : यूपी के “वन ट्रिलियन डालर” इकॉनमी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सीएम योगी का निर्देश, अब प्रदेश के हर जिले में नियुक्त किये जायेंगे “सीएम फेलो”. जिसमें एक आर्थिक विकास विशेषज्ञ और एक डाटा विश्लेषक फेलो के तौर पर होंगे तैनात जोकि जिले के आर्थिक संसाधनों और निवेश की संभावनाओं का विश्लेषण कर रिपोर्ट बनायेंगे जिसके आधार पर जिला केन्द्रित विकास नीति बनायी जायेगी.